1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पहलः 35 करोड़ पौधे रोपेगी यूपी सरकार, ‘पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ’ अभियान आज से शुरू  

पहलः 35 करोड़ पौधे रोपेगी यूपी सरकार, ‘पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ’ अभियान आज से शुरू  

योगी सरकार पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए शनिवार से पूरे प्रदेश में 'पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ' अभियान चला रही है। इस साल यूपी सरकार 35 करोड़ पौधे रोपेगी।

By Rajni 

Updated Date

लखनऊ। योगी सरकार पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए शनिवार से पूरे प्रदेश में ‘पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ’ अभियान चला रही है। इस साल यूपी सरकार 35 करोड़ पौधे रोपेगी।

पढ़ें :- 'पी की परिभाषा एक दिन पाकिस्तान कर देंगे...', CM योगी ने सपा पर साधा निशाना

इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से पौधरोपण की अपील की है। सीएम योगी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हमारे लिए पर्यावरण की रक्षा आस्था का विषय है। हमारे पास प्राकृतिक संसाधन हैं, क्योंकि हमारी पिछली पीढ़ियों ने इन संसाधनों की रक्षा की। हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी ऐसा करना चाहिए।

उन्होंने कहा, यह लक्ष्य सहजीवन-सहअस्तिव का संदेश देती अपनी सनातन संस्कृति के जीवनदायक मूल्यों से हमारे जुड़ाव को बढ़ाने का एक महाअनुष्ठान भी है। अतः पर्यावरण संरक्षण व पारिस्थितिकी संतुलन को सुनिश्चित करते इस ईश्वरीय कार्य में आप सभी की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएंः योगी

योगी ने अपील कि कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और इस लोक-कल्याणकारी मुहिम को सफल बनाएं। वहीं इसके पहले शुक्रवार को सीएम योगी ने लखनऊ में भूजल सप्ताह के समापन समारोह के दौरान पानी बचाने का संदेश देते हुए कहा कि ‘जल है तो कल है’। ऐसे में जल के महत्व को समझना होगा ताकि आने वाला कल सुरक्षित रहे।

पढ़ें :- अटल जी ने देश में राजनीतिक स्थिरता, राष्ट्रीय समन्वय और सुशासन की मजबूत नींव रखी : CM योगी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com