मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

एक नवंबर को होगा गुजरात चुनाव का एलान, दो चरणों में हो सकता है मतदान

इंडिया वॉइस

सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग एक नंवबर को गुजरात चुनावों का एलान कर सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह चुनाव दो चरणों में हो सकते हैं.

शेयर करें

हिमाचल चुनाव के बाद जल्द ही गुजरात विधानसभा चुनावों का एलान भी हो सकता है, सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग एक नंवबर को गुजरात चुनावों का एलान कर सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह चुनाव दो चरणों में हो सकता है.दिसंबर को पहले सप्ताह में मतदान हो सकता है.

अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, एक से दो दिसंबर को पहले चरण और चार से पांच दिसंबर को दूसरे चरण के मतदान हो सकते हैं. वहीं हिमाचल प्रदेश के साथ ही साथ गुजरात चुनाव के नतीजे भी आठ दिसंबर को घोषित किए जा सकते हैं.

शेयर करें