मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
हेल्थ

दूध में हिंग मिलाकर आपने कभी पिया है? इन समस्याओं से दिलाता है निजात

Avnish

अगर आप भी स्वस्थ्य जीवन चाहते है तो आज से ही जो नुस्खा देने जा रहे है वो करें।

milk
शेयर करें

नई दिल्ली ।   सुनने में अलग और अजीब लग रहा है लेकिन हींग और दूध मिलाकर पीने से कई तरह की समस्याओं का जड़ से समाप्त हो सकती है। हींग को सारे भारतीय किचन में देखा जाता है खाने में इसका उपयोग होता है। जिस भी चीज में हींग डाल दी जाती है, उसका स्वाद और महक कमाल का हो जाता है। कई सब्जियां और डिश बनाने में हींग का यूज होता है। हालांकि, कम लोग ही जानते हैं कि दूध में हींगमिला देने से यह सेहत के लिए अमृत बन जाता है. आइए जानते हैं इसके जबरदस्त फायदे…

पाचन दुरुस्त बनाए

हींग वाला दूध पीने से पाचन काफी बेहतर हो जाता है. हींग के सेवन से कब्ज, एसिडिटी, गैस और अपच जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है. पाचन से जुड़ी किसी तकलीफ में दूध में हींग को मिलाकर पीना फायदेमंद माना जाता है.

पाइल्स की परेशानी करे दूर

अगर कोई पाइल्स की समस्या से परेशान है तो उसे हींग वाला दूध पीना चाहिए. यह फायदेमंद हो सकता है. पाइल्स की समस्या को यह कम करने का काम करता है. दर्द से भी आराम दिलाता है.

कान का दर्द छूमंतर

अगर कान काफी तेज दर्द कर रहा है तो आप दूध और हींग को मिलाकर कान में डाल सकते हैं. इससे दर्द दूर हो सकता है. बकरी के दूथ में हींग मिलाने से यह ईयर ड्रॉप की तरह काम करने लगता है. रात में इसकी ड्रॉप कान में डालें और सुबह कान साफ कर लें.

लीवर के लिए फायदेमंद

दूध में हींग मिलाकर पीने से लिवर को काफी फायदा पहुंचता है. इससे लिवर से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं. हींग वाला दूध पीने से बॉडी एक्टिव हो जाती है और कई तरह के लाभ मिलते हैं।

 

 

शेयर करें