1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हेड कांस्टेबल ने फांसी लगाकर दी जान, बन्नादेवी थाने में थे तैनात

हेड कांस्टेबल ने फांसी लगाकर दी जान, बन्नादेवी थाने में थे तैनात

यूपी के अलीगढ़ जिले के बन्नादेवी थाने में तैनात मुख्य आरक्षी ने आत्महत्या कर ली। आरक्षी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

By Rajni 

Updated Date

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ जिले के बन्नादेवी थाने में तैनात मुख्य आरक्षी ने आत्महत्या कर ली। आरक्षी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। तो वहीं पुलिस ने पारिवारिक कलह की वजह से आत्महत्या करने की बात कही है।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई

आरक्षी रणवीर सिंह ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रणवीर सिंह अपने परिवार से अलग थाना कवासी क्षेत्र में रहते थे। उनका परिवार आगरा में रहता है।

एएसपी पुनीत द्विवेदी ने बताया कि पड़ोसियों और उनके मित्रों से जानकारी करने पर पता चला कि रणवीर सिंह ने पारिवारिक कलह की वजह से फांसी लगाकर सुसाइड किया है। वहीं परिजनों का कहना है कि उनकी हत्या की गई है।हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com