1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. साली पर आया दिल, मांग भरकर बना लिया दूसरी पत्नी, पहली भी खुश, जानें पूरा मामला

साली पर आया दिल, मांग भरकर बना लिया दूसरी पत्नी, पहली भी खुश, जानें पूरा मामला

यूपी के प्रयागराज जिले के बारा क्षेत्र के छीड़ी गांव में पत्नी के रहते युवक का साली पर दिल आ गया। बस फिर क्या था, शनिवार को पत्नी के सामने ही साली की मांग भर कर मंदिर मे शादी रचा ली।

By Rajni 

Updated Date

प्रयागराज । यूपी के प्रयागराज जिले के बारा क्षेत्र के छीड़ी गांव में पत्नी के रहते युवक का साली पर दिल आ गया। बस फिर क्या था, शनिवार को पत्नी के सामने ही साली की मांग भर कर मंदिर मे शादी रचा ली।

पढ़ें :- कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर में मुकदमा दर्ज, आयोजकों ने लगाया धोखाधड़ी और मानहानि का आरोप

शादी के बाद तीनों राजी खुशी अपने परिवार के साथ घर चले गए। इस विवाह की पूरे इलाके में चर्चा है। बतादें कि बारा का रहने वाले राजकुमार मजदूरी करता है। उसकी शादी छीड़ी की रहने वाली सोनी के साथ पूरे रीति रिवाज के साथ माता पिता ने की था।

शादी के बाद दोनों से एक बेटी भी है। वहीं राजकुमार शनिवार को अपनी साली प्रिया और पत्नी के अलावा अन्य रिश्तेदारों को लेकर बारा तहसील परिसर में स्थित मंदिर पहुंच गया। जहां राजकुमार ने पत्नी के सामने अपनी साली की मांग मे सिंदूर भरकर शादी कर लिया।

इस बावत पहली पत्नी ने कहा कि मुझे इस शादी से कोई आपत्ति नहीं है। हम संतुष्ट है। वहीं साली यानि दूसरी पत्नी प्रिया ने कहा कि हम बहनें है, हम लोगो को कोई दिक्क़त नहीं है। पति राजकुमार ने कहा मैं मजदूरी करता हूं और अपनी दोनों पत्नियों को खुश रखूंगा।

पढ़ें :- करवाचौथ व्रत का क्या है महत्व और कैसे करें विधि-विधान से पूजा? जानिए
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com