1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. इधर बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, उधर मंडप से प्रेमी संग फरार हो गई दुल्हन, जानें फिर दूल्हे ने क्या उठाया कदम  

इधर बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, उधर मंडप से प्रेमी संग फरार हो गई दुल्हन, जानें फिर दूल्हे ने क्या उठाया कदम  

यूपी के रायबरेली जिले में घोड़ी पर सवार होकर दूल्हा गाजे-बाजे के साथ बारात लेकर दुल्हन को लेने उसके घर पहुंचा। लड़की पक्ष के द्वारा बारातियों का स्वागत सत्कार धूमधाम से किया गया।

By Rajni 

Updated Date

रायबरेली। यूपी के रायबरेली जिले में घोड़ी पर सवार होकर दूल्हा गाजे-बाजे के साथ बारात लेकर दुल्हन को लेने उसके घर पहुंचा। लड़की पक्ष के द्वारा बारातियों का स्वागत सत्कार धूमधाम से किया गया। हंसी खुशी का माहौल था। युवक डीजे की धुन पर थिरक रहे थे। कुछ देर बाद स्टेज पर वरमाला डाली जानी थी। लेकिन अचानक दुल्हन मौका पाकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

देखते ही देखते जहां पर खुशियों का माहौल था, वहां पर मातम छा गया। परिजनों व रिश्तेदारों द्वारा दुल्हन की खोजबीन शुरू हुई, लेकिन कहीं पता नहीं चला। कुछ देर बाद जब दुल्हन के लापता होने की भनक बारातियों को लगी तो अफरा-तफरी मच गई और बारात बिना दुल्हन के वापस लौट आई। इसके बाद सदमे में आकर दूल्हे ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है, जहां वह जिंदगी व मौत की जंग लड़ रहा है।

दरअसल रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के आशानंद पुर के निवासी रामनरेश की लड़की की बुधवार को शादी थी। बारात आनी थी, लेकिन वरमाला डालने से पहले ही दुल्हन अपने प्रेमी मुन्ना के साथ अचानक गायब हो गई। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के सेमौरी निवासी कल्लू के बेटे अजय की बारात आई हुई थी।

दुल्हन के परिजनों द्वारा मामले की जानकारी गदागंज थाने को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। लेकिन दुल्हन का कहीं पता नहीं चल सका। अंत में दूल्हा अजय बारात लेकर वापस चला गया। जिसके बाद दूल्हे अजय ने अपनी लाज बचाने के लिए जहरीला पदार्थ खा कर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया।

जिससे अजय की हालत बिगड़ गई। उसे सीएचसी डलमऊ से जिला अस्पताल रेफर किया गया।र वहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: गर्मी बढ़ाएगा चंद्रमा प्रभाव

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com