मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
क्षेत्रीय

Himachal Pradesh : प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल प्रदेश को दिया विशेष श्रेणी राज्य का दर्जा- जेपी नड्डा

इंडिया वॉइस

नड्डा ने कहा- विशेष श्रेणी राज्य का दर्जा मिलने के बाद हिमाचल प्रदेश को केन्द्र की ओर से अरबों रुपये की आर्थिक मदद मिल रही है। केन्द्र की कई योजनाओं में केन्द्र सरकार का हिस्सा 90 प्रतिशत हो गया है। इससे हिमाचल प्रदेश के चहुंमुखी विकास को बल मिलेगा।

शेयर करें

बिलासपुर, 12 अप्रैल। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलवार को अपने गृह जिला बिलासपुर के सदर विधानसभा क्षेत्र के कंदरौर, दयोली और रघुनाथपुरा में जनसमूहों को सम्बोधित किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार ने हिमाचल प्रदेश के विशेष श्रेणी राज्य के दर्जे को दोबारा बहाल कर राज्य की जनता को राहत पहुंचाई है। विशेष श्रेणी राज्य का दर्जा मिलने के बाद हिमाचल प्रदेश को केन्द्र की ओर से अरबों रुपये की आर्थिक मदद मिल रही है। केन्द्र की कई योजनाओं में केन्द्र सरकार का हिस्सा 90 प्रतिशत हो गया है। इससे हिमाचल प्रदेश के चहुंमुखी विकास को बल मिलेगा।

देश में नेशनल हाइवे और अत्याधुनिक सड़कों का जाल बिछाया- नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा कि महत्वकांक्षी योजना जल जीवन योजना के तहत हर घर में नल के माध्यम से लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के अलावा देश में नेशनल हाइवे और अत्याधुनिक सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। इसके बाद जगत प्रकाश नड्डा ने क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर का औचक निरीक्षण किया और मरीजों की उपलब करवाई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। झण्डूता के विधायक जेआर कटवाल और मण्डल के अन्य पदाधिकारियों ने मंगलवार सुबह विजयपुर पहुंचकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पारम्परिक अभिनंदन किया। साथ ही हाल ही में 4 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में दर्ज की गई जीत के लिए बधाई दी।

शेयर करें