hoshangabad news.: आज सुबह नर्मदापुरम पिपरिया स्टेट हाईवे पर दर्दनाक बस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है,और 35 यात्री घायल हो गए है,जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है,यह हादसा सुबह करीब 5:45 बजे खड़े ट्रक में बस के टक्कर की वजह से हुआ है,बस ओंकारेश्वर से बालाघाट जा रही थी,
पढ़ें :- चिता पर लेटी आदिवासी महिलाएं: Ken-Betwa River Linking Project के खिलाफ उग्र विरोध
जानकारी के अनुसार शोभापुर के समीप बस ट्रक में पीछे से जा घुसी.इस घटना की जानकारी मिलने पर सोहागपुर पुलिस प्रशासन सहित स्थानीय नागरिकों ने यात्रियों को बस से निकालकर नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया.हादसे के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है,आशंका जताई जा रही है की कोहरा या नींद के झोंके की वजह से दुर्घटना हुई है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है. घटना की खबर मिलते ही कलेक्टर नीरज सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और गंभीर रूप से घायल यात्रियों की जिला अस्पताल रैफर करवाया.दुर्घटना के समय अधिकांश यात्री सो रहे थे. घायलों की तादाद देखते हुए पुलिस ने सोहागपुर, पिपरिया और माखननगर से एम्बुलेंस बुलाई. बस ट्रक में पीछे से टकराई जिससे बस के बायें तरफ का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. बस ओंकारेश्वर से बालाघाट जा रही थी.