मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

यूपीः इमरजेंसी में कितने गंभीर मरीजों की बचाई है जान, अब डाक्टरों को देना होगा हिसाब

Rajni

यूपी में योगी सरकार का स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लगातार जारी है। इलाज में लोगों को कोई दिक्कत न हो। इसके लिए सीएम योगी ने चिकित्सकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

emergency
शेयर करें

लखनऊ। यूपी में योगी सरकार का स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लगातार जारी है। इलाज में लोगों को कोई दिक्कत न हो। इसके लिए सीएम योगी ने चिकित्सकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

जबभी कोई भीषण हादसा होता है या फिर कोई अचानक बीमार पड़ जाता है तो परिजन उसे लेकर इमरजेंसी में ही भागते हैं। जिससे मरीज को अच्छा ईलाज मिल जाए। लेकिन इमरजेंसी की अव्यवस्था किसी से छिपी नहीं है। अब सरकार ने यूपी की मेडिकल कॉलेजों की इमरजेंसी सुधारने की तैयारी कर ली है।

मेडिकल कॉलेजों की इमरजेंसी में स्कोरिंग व्यवस्था लागू होगी। अति गंभीर मरीजों की जान बचाने का हिसाब देना होगा। तीमारदारों की मर्जी से डिस्चार्ज के कारणों की समीक्षा की जाएगी।

गंभीर मरीजों को इलाज के लिए जिलों से नहीं आना पड़ेगा लखनऊ 

इससे KGMU, लोहिया और SGPGI पर मरीजों का भार कम करने में मदद मिलेगी। वहीं मेडिकल कॉलेजों में व्यवस्था सुधारने से इलाज की व्यवस्था भी बेहतर होगी। गंभीर मरीजों को इलाज के लिए जिलों से लखनऊ नहीं आना पड़ेगा।

शेयर करें