1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. घर में सो रहे पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या,  मौके से फरार पिता पर शक

घर में सो रहे पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या,  मौके से फरार पिता पर शक

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से बुधवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां घर में सो रहे पति-पत्नी को अज्ञात लोगों ने मौत के घाट उतार दिया है।

By Rajni 

Updated Date

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से बुधवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां घर में सो रहे पति-पत्नी को अज्ञात लोगों ने मौत के घाट उतार दिया है। घटना की सूचना मिलने पर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

वहीं घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना बांदा जनपद के नरैनी थाना क्षेत्र के बरसड़ा मानपुर गांव की है। पुलिस ने बताया कि नरैनी थाना क्षेत्र के बरसडा मानपुर गांव में मनुवा लोध (35) व उसकी पत्नी चुनिया (30) की हत्या कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह पूरी घटना सोते वक्त हुई है। जिसमें घर के अंदर सोते समय पति-पत्नी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक यह पता चल रहा है कि घटना को मृतक युवक के पिता देशराज ने अपने पुत्र और बहू की बड़ी बेरहमी से हत्या की है और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com