1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कन्नौज में तिहरा हत्याकांडः पत्नी व बच्चे को प्रेमी के साथ देख पति ने खोया आपा, तीनों की ले ली जान

कन्नौज में तिहरा हत्याकांडः पत्नी व बच्चे को प्रेमी के साथ देख पति ने खोया आपा, तीनों की ले ली जान

यूपी के कन्नौज जिले में बुधवार की रात पति ने डंडे से पीटकर पत्नी, बच्चे व पत्नी के प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। तिहरे हत्याकांड से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के टुण्डपुर्वा में हुई।

By Rajni 

Updated Date

कन्नौज। यूपी के कन्नौज जिले में बुधवार की रात पति ने डंडे से पीटकर पत्नी, बच्चे व पत्नी के प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। तिहरे हत्याकांड से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के टुण्डपुर्वा में हुई।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरप्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला दो साल बाद अपने प्रेमी व बच्चे के साथ पहले पति के घर पहुंची थी।

मैनपुरी में पत्नी व बच्चों के साथ रहकर चलाता था टेंपो 

इंदरगढ़ के टुण्डपुर्वा निवासी मनोज कुमार पुत्र श्रीकृष्ण की शादी राधा से 14 साल पहले हुई थी। वह चार साल पहले मैनपुरी में कमरा लेकर अपने दो बच्चों व पत्नी के साथ रहने लगा। वह मैनपुरी में टेंपो चलाता था। उसकी पत्नी के संबध मैनपुरी निवासी सत्येंद्र के साथ बन गए। जिससे महिला अपने दो बच्चों व पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रहने लगी।

इसके बाद मनोज अपनी पुत्री आरूषी और पुत्र के साथ मैनपुरी से वापस आकर घर पर ही रहने लगा। दो साल बाद बुधवार की शाम को उसकी पत्नी अपने प्रेमी व पांच माह के बच्चे को लेकर अपने पति के घर आ गई। जिसे देखकर पति आक्रोशित हो गया।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई

उसकी पत्नी जब अपने प्रेमी के साथ सो गई तो रात का फायदा उठाकर पति ने सो रही पत्नी व उसके प्रेमी को डंडे से मारकर हत्या कर दी। वहीं पर लेटे पांच माह के बच्चे को भी डंडा लग जाने से उसकी मौत हो गई। एक साथ तिहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई।

पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

मौके पर पहुंचे एएसपी अरबिंद कुमार, सीओ शिवप्रताप तिर्वा ठठिया पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर हत्याकांड में प्रयोग किए गए डंडे को बरामद किया। साथ ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com