1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. मैदान पर भिड़ने की सजा, ICC ने यशस्वी-असिथा पर लगाया मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना

मैदान पर भिड़ने की सजा, ICC ने यशस्वी-असिथा पर लगाया मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना

IND vs SL 2nd Test : भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला जा रहा है।

By HO BUREAU 

Updated Date

IND vs SL 2nd Test : भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला जा रहा है। टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और श्रीलंकाई तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली थी। दोनों खिलाड़ियों पर अब आईसीसी ने जुर्माना लगाया है। यशस्वी और असिथा पर आईसीसी ने मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है।

पढ़ें :- गुरुग्राम हिट एंड रन केस : महिला बाइक राइडर को टक्कर मारने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

इसके साथ ही दोनों को एक-एक डिमेरिट प्वाइंट भी दिए गए हैं। यशस्वी-असिथा को आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.12 का दोषी पाया गया है, जो “किसी खिलाड़ी, खिलाड़ी सहायता कर्मी, अंपायर, मैच रेफरी या किसी अन्य व्यक्ति (जिसमें अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान दर्शक भी शामिल हैं) के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क” से संबंधित है।

ऐसे दोनों के बीच हुई बहस

दरअसल, टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल को आउट करने के बाद असिथा फर्नांडो आक्रामक अंदाज में जश्न मनाते हुए नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने यशस्वी से कुछ कहा, जिसके बाद पवेलियन की ओर लौट रहे यशस्वी अचानक से श्रीलंकाई तेज गेंदबाज की तरफ मुड़े और असिथा को अपने हेलमेट से हिट भी किया। विवाद बढ़ता देख श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने यशस्वी को साइड किया।

यह भी पढ़ें : IND vs SL 2nd Test : देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा लगातार दूसरा शतक, नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि

दिन का खेल खत्म होने के बाद यशस्वी के बर्ताव की काफी आलोचना भी हुई। टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने भी माना कि यशस्वी को असिथा के इतने करीब नहीं जाना चाहिए था। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस तरह की झड़प में अक्सर ऐसा हो जाता है। यशस्वी दूसरे टेस्ट की पहली पारी में अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 45 रन बनाकर असिथा फर्नांडो की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए।

पढ़ें :- ओमान के तट पर लापता भारतीय नाविक की तलाश और बचाव अभियान जारी : विदेश मंत्रालय

पहले टेस्ट में भी यशस्वी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। वह पहली पारी में 32 और दूसरी इनिंग में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे। दूसरे दिन टी-ब्रेक तक टीम इंडिया ने 8 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 475 रन लगा लिए हैं। ध्रुव जुरेल 95 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। आई (आईएएनएस)

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

 

पढ़ें :- 2,000 रुपए से अधिक के UPI भुगतान पर लगेगा MDR, छोटे व्यापारियों के लिए जारी रहेगी छूट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com