मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
क्रिकेट

ICC T20 World Cup 2022 : आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप क्वालीफायर ए के कार्यक्रम की घोषणा

इंडिया वॉइस

पहले मैच में 18 फरवरी को मेजबान ओमान का सामना नेपाल से

शेयर करें

दुबई : आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप क्वालीफायर ए, 18 फरवरी से ओमान में शुरू हो रहा है, जिसमें मेजबान टीम पहले मैच में नेपाल का सामना करेगी। टूर्नामेंट में 8 टीमों के बीच 20 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का फाइनल 24 फरवरी को खेला जाएगा।

यह आयोजन दो वैश्विक क्वालीफायर में से एक है जो आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2022 के लिए योग्यता प्रक्रिया का अंतिम चरण है।

टी-20 विश्व कप क्वालीफायर ए में मेजबान ओमान, बहरीन, कनाडा, जर्मनी, आयरलैंड, नेपाल, फिलीपींस और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) शामिल हैं। आयरलैंड और ओमान ने टी-20 विश्व कप 2021 के पहले दौर में बाहर होने के बाद इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया था, जबकि नेपाल और यूएई ने आईसीसी मेन्स टी-20 टीम रैंकिंग में अपनी रैंकिंग के माध्यम से क्वालीफाई किया। अन्य भाग लेने वाली टीमों ने पिछले वर्ष के दौरान आयोजित क्षेत्रीय क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के माध्यम से अर्हता प्राप्त की है।

क्वालीफायर ए में टीमों को चार के दो समूहों में बांटा गया है। प्रत्येक टीम अपने समूह में एक बार अन्य सभी टीमों से खेलेगी, उसके बाद फाइनल में पहुंचने वाली दो टीमें इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्वकप के लिए आगे बढ़ेंगी।

क्वालीफायर के ग्रुप ए में कनाडा नेपाल, ओमान और फिलीपींस शामिल हैं, जबकि ग्रुप बी में बहरीन, जर्मनी, आयरलैंड और यूएई शामिल हैं।

शेयर करें