मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
क्रिकेट

ICC Test Ranking : 31वें स्थान पर पहुंचे राहुल, कोहली नीचे गिर कर नौवें पायदान पर

इंडिया वॉइस

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान और सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर भारत के खिलाफ दूसरी पारी में 77 रनों की पारी के बदौलत दो पायदान के फायदे के साथ 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि टेम्बा बावुमा 16 पायदान के फायदे के साथ 39वें स्थान पर हैं।

शेयर करें

दुबई : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में शतकीय पारी खेलने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 18 स्थानों का फायदा हुआ है। सेंचुरियन में राहुल की शतक की बदौलत भारत ने पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को 113 रन से हराया। राहुल अब रैंकिंग में 18 स्थानों की छलांग लगाते हुए 31वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

रोहित शर्मा टेस्ट रैंकिंग में पांचवें स्थान पर बरकरार 

Rohit Sharma Test Cricket Career adds a century after November 2017

 

भारतीय कप्तान विराट कोहली दो पायदान नीचे खिसक गए हैं और अब वह रैंकिंग में नौवें स्थान पर हैं। वहीं, रोहित शर्मा टेस्ट रैंकिंग में पांचवें स्थान पर बरकरार हैं। स्पिनर रविचंद्रन अश्विन टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में अपने दूसरे स्थान पर कायम हैं।

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर 14वें स्थान पर

Dean Elgar eyes South Africa test captaincy | Cricket – Gulf News

 

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान और सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर भारत के खिलाफ दूसरी पारी में 77 रनों की पारी के बदौलत दो पायदान के फायदे के साथ 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि टेम्बा बावुमा 16 पायदान के फायदे के साथ 39वें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन शीर्ष पर काबिज हैं। इग्लैंड के कप्तान जो रूट दूसरे नंबर पर हैं।

जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को भी मिली बढ़त 

 Jasprit Bumrah and Mohammed Shami

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पांच विकेट लेने वाले बुमराह को तीन स्थानों का फायदा हुआ है और वह नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि मैच में 8 विकेट लेने वाले शमी दो पायदान के फायदे के साथ 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

कगिसो रबाडा एक स्थान की बढ़त के साथ छठे स्थान पर पहुंच गए

Kagiso Rabada

मैच में सात विकेट हासिल करने वाले कगिसो रबाडा एक स्थान की बढ़त के साथ छठे स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि उनके साथी तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी सूची में 30वें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान तेज गेंदबाज पैट कमिंस शीर्ष पर कायम हैं।

शेयर करें