मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
क्रिकेट

U19 World Cup 2022 : आस्ट्रेलिया को हराकर भारत फाइनल में ,माइकल वॉन ने की यश ढुल की तारीफ, कहा- भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित

इंडिया वॉइस

आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में भारत ने आस्ट्रेलिया को 96 रनों से हराकर फाइनल के लिए जगह बना ली है। अब फाइनल में भारत का मुकाबला 5 फरवरी को इंग्लैंड से होगा। भारत ने लगातार चौथी बार फाइनल में जगह बनाई है।

शेयर करें

सेंट जॉन्स : इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय कप्तान यश ढुल के बेहतरीन पारी की प्रशंसा की। यश ने 110 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली, जिसकी बदौलत भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 96 रनों से शिकस्त दी। भारत अब शनिवार को टूर्नामेंट के फाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगा।

वॉन ने ट्वीट किया, “भारतीय अंडर-19 टीम की बल्लेबाजी उच्च श्रेणी की लग रही थी… भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित दिख रहा है..यश ढुल असाधारण दिख रहे हैं।”

शेख रशीद और यश ढुल ने टूर्नामेंट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी की और तीसरे विकेट के लिए 204 रन जोड़े।ढुल विराट कोहली और उन्मुक्त चंद के बाद अंडर-19 विश्व कप में शतक बनाने वाले तीसरे भारतीय भी बने।

एंटीगा के कूलिज क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए सेमीफाइनल मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसल किया और पांच विकेट खोकर 290 रन बनाए। इस पारी में कप्तान यश ढुल ने 110 और शेख रशीद ने 94 रन बनाए। भारत के 291 रन की चुनौती के जवाब में ऑस्ट्रेलिया 41.5 ओवर्स में ही 194 रन पर सिमट गई।

भारत के विकी ओस्तवाल ने तीन, निशांत सिंधू और रवि कुमार ने दो-दो विकेट हासिल किए। भारत ने आस्ट्रेलिया को 96 रन से हराकर अंडर 19 क्रिकेट विश्वकप प्रतियोगिता में लगातार चौथी बार और कुल आठवीं बार फाइनल में स्थान बनाया है।

शेयर करें