1. हिन्दी समाचार
  2. हेल्थ
  3. क्या आपके भी दांतों में दर्द होता है तो करें यह उपाय

क्या आपके भी दांतों में दर्द होता है तो करें यह उपाय

कई लोग ऐसे है जिन्हें ठंडा या गर्म पीने के कारण दांतों में दर्द होता है कई लोगों के तो दांत सड़ जाते है जिसकी वजह से वो काफी परेशान रहते है अगर आपके साथ भी ऐसा है तो आज हम बताने जा रहे है आपको वो उपाय जिससे दांत का दर्द छू मंतर हो जाएगा

By Avnish 

Updated Date

दांतों में दर्द सबके होता है किसी के सड़ने के कारण होता है तो किसी के टूटना शुरू हो जाता है उसकी वजह से होता है बच्चों की बात करें तो उनके दूध के दांत होते है इसीलिए वो टूटते है जिसकी वजह से बच्चों के भी दांतों में दर्द होता मध्यम शख्स की बात करें जिनकी उम्र 20 से लेकर 25 तक होती है तो यह वक्त अक्ल के दांत की होती है और भी कई वजह से जिसके कारण दांतों का दर्द शुरू होता है आप तुरंत गर्म खाकर ठंडा खाएंगे तो इसमें भी आपको दांत के दर्द का सामना करना पड़ता है. ऐसे कई इंसान है जो दांतों में दर्द के कारण एंटीबायोटिक दवाएं लेते है लेकिन इसके बाद भी दर्द में कोई कमी देखने को नहीं मिलता है ऐसे में आज हम आपको वो घरेलू नुस्खे यानि की घर में जो सामान मौजूद है उनसे आप  दांत का दर्द कैसे भगाएंगे चलिए जानते है वो कौन-सी चीजें है.

पढ़ें :- टीबी इलाज में बड़ी खोज: IIT बॉम्बे ने बताया दवाओं को धोखा देने की पूरी प्रक्रिया

 

सबसे पहले नाम लौंग का है लौंग खाने में इसका इस्तेमाल तो किया ही जाता है इसके साथ ही इससे पेट दर्द दांत दर्द भी दूर हो जाता है कैसें यह जानते है जिस दांत में आपको दर्द है उस दांत के नीचे आप लौंग को दबा दीजिए इससे आपको खासा आराम मिलेगा अगर लौंग का इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो आप ऐसी स्थिती में लौंग के तेल का भी प्रयोग कर सकते है.

आप दर्द कम करने के लिए कच्चे लहसून का भी प्रयोग कर सकते है इसमें एलिसिन कंपाउंडर होता है इसके साथ साथ कच्चे लहसुन में एंटीवायरल भी होता है जो आपको दर्द से आराम दिला सकता है.

रसोई में मौजूद रहने वाली एक चीज हल्दी भी है इससे आप नमक और सरसों का पेस्ट बना सकते है और जिस दांत में दर्द है वहां लगाए बहुत कम समय में ही आपका दर्द गायब हो जाएगा.

पढ़ें :- कहीं इन गलतियों से तो नहीं झड़ रहे आपके बाल? जानें आयुर्वेद के सही तरीके

एक अहम चीज आप कर सकते है जिसमें आप नमक के पानी के इस्तेमाल करें इससे कुल्ला करें इससे आपके दांतों में फंसे खाने के टुकड़े बाहर निकल जाएगा और इससे आपकी सूजन भी कम होगी इसके साथ ही दर्द भी कम होगा.

इन सबके अलावा आप पुदीने का भी इस्तेमाल कर सकते है क्योंकि एक रिसर्च में पता चला है कि पुदीने में बैक्टीरिया रोधी और एंटीऑक्सीडॉं गुण भी होता है तो आप यह इस्तेमाल कर सकते है.

 

 

पढ़ें :- Health News : भारत में वायरल फीवर का बढ़ता खतरा, जाने उपाए और कारण...
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com