Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. हेल्थ
  3. अगर आपको भी है यह आदत तो हो जाइए सावधान !

अगर आपको भी है यह आदत तो हो जाइए सावधान !

कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनको थोड़ी सी भी टेंशन होती है तो वह अपने हाथ के नाखून खाने लगते हैं लेकिन आप अनजाने में बड़ी गलती कर रहे हैं। कैसे चलिए जानते हैं।

By Avnish 

Updated Date

मुंबई। हाथ में नाखून लड़कियों के हों या लड़के के,  हाथ की शोभा बढ़ा देते हैं और लड़कियां तो नाखून बढ़ाकर नेल पॉलिस लगा लेती हैं। वो दिखने में तो बेहद खूबसूरत लगता है, लेकिन इसके बाद कई लड़कियां और लड़के ऐसे हैं जो थोड़े से चिंता में भी होते हैं तो नाखून चबाना शुरू कर देते हैं। यह बुरी आदत है।

पढ़ें :- हरियाणाः सिरसा में कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जारी की एडवाइजरी  

इस बात को तो आप शुरू से बड़ों से सुनते ही होंगे, लेकिन क्या आपको पता है इससे कितना बड़ा खतरा पैदा हो सकता है। अगर नहीं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप अपनी चिंता में नाखून खाकर चिंता कम नहीं कर रहे हैं बल्कि और भी ज्यादा इसको बढ़ावा दे रहे हैं. इससे आपको सेहत से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती हैं।

यह ऐसी आदत है जो आप अचानक से छोड़ नहीं सकते हैं। इसीलिए और भी ज्यादा परेशानी आपको हो सकती है। बता दें कि 30 प्रतिशत ऐसे लोग है जो नाखून चबाते हैं।

आइए जानते हैं क्या होंगे इससे नुकसान

  • नेल बाइटिंग यानि की नाखून खाते हैं तो आपको इससे बैक्टेरियल इन्फेकशन हो सकता है । जिससे आपकी स्किन पर लाल धब्बे हो सकती है सूजन भी आ सकती है सिर्फ इतना ही नहीं नाखून खाते-खाते बैक्टेरियल इन्फेक्शन होने के कारण पस बन जाता है और इससे ऐसा दर्द होता है जिसको आप सह नहीं सकते।
  • एक अहम यह भी है कि जब आप नाखून को मुंह में ले जाते हैं तो इससे पैरोनीशिया जैसी कई बीमारियां शरीर में चली जाती हैं और इस हद तक गंभीर हो जाती है कि शरीर के जोड़ों में इसका सीधा प्रभाव पड़ता है और इससे सेप्टिक अर्थराइटिस भी कहते हैं।
  • नाखून खाने की आदत से आपको नाखून पर भी असर पड़ता है। अगर आप निरंतर खाते हैं तो ऐसे में आपके नाखूनों के टिशू खराब हो सकते हैं और यह परमानेंट खराब हो सकते हैं। इसीलिए अगर आप भी खाते हैं तो आज से ही बंद कर दीजिए।
  • एक सबसे बड़ा कारण यह भी होता है कि अगर आप नाखून खाते हैं तो आपके दांतों में भी इससे समस्या पैदा हो सकती है। आपके दांत समय से पहले भी टूट सकते हैं। सबसे जरूरी बात आपके दांतों के बीच में दरारें भी आ सकती है।
  • इससे मसूड़ों में भी आपके दर्द हो सकते हैं और कुछ टुकड़े आपकी दांतों के मुंह में रहा जाते हैं। इससे आपके मसूड़ों से खून आने के साथ साथ सूजन भी हो सकता है और यह गहरे घाव दे जाते हैं।

 

पढ़ें :- दिल्ली में केजरीवाल सरकार के दवा घोटाले के खिलाफ फूटा भाजपा का गुस्सा, ‘आप’ कार्यालय पर किया विशाल प्रदर्शन

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com