मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
हेल्थ

गर्मी से आप परेशान हैं तो करें यह उपाय

Avnish

गर्मी आते ही लोगों को काफी समस्याएं होने लगती हैं। पेट में भी तकलीफ होती है। आपको भी समस्या है तो यहां देंखे उपाय।

loose motion
शेयर करें

नई दिल्ली।  गर्मी धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। पिछले दिनों रुक-रुककर बारिश हो रही थी। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई थी। पर अब जून का महीना शुरू हो गया है ऐसे में गर्मी से दूर-दूर तक कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। यानि की गर्मी लगातार कहर बरपा रही है।

एक समस्या यह भी होती है कि अगर आप गर्मी में ज्यादा मसालेदार खा लें या फिर ज्यादा गर्म चीज खा लें तो वह आपके पेट के लिए काफी हानिकारक साबित होती है। आपको दस्त की भी परेशानी हो सकती है और अगर यह हुआ तो डिहाइड्रेशन की वजह से आपके पाचन तंत्र में पानी की कमी होने लगती है। इसमें आपके आंतों में सूजन, पेट में दर्द, उल्टी, सर दर्द और चक्कर जैसी समस्याएं होती हैं।

सही समय में इसका इलाज नहीं किया जाए तो काफी गंभीर हो सकती है। लेकिन चलिए जानते हैं कि इसे किस तरीके से सही किया जा सकता है। ऐसी कौन सी चीजे करें जिससे आपको यह समस्याएं ना हो।

  • कोशिश करें कि रात में खाने के वक्त आप दही खाएं। इससे थोड़ी से ठंडी चीज आपके पेट में जाएगी । इसके अलावा दही के अंदर प्रोबायोटिक्स होता है जो आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है और शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालने में सहायता करता है।
  • आप गर्मियों के दिनों में कोशिश करें कि एक से ज्यादा वक्त नींबू पानी पी लें। यह आपकी सेहत पर खासा प्रभाव डालेगा और आपको लूज मोशन की समस्या हुई तो उसे भी काबू में रखेगा ।
  • दस्त को काबू में करने के लिए एक चीज केला भी होता है। केला में फाइबर पोटैशियम होता है जो पाचन को सही करने का काम करता है ।
  • जाहिर सी बात है कि पेट खराब है तो आपको ठंडी चीजों का सेवन करना चाहिए और ऐसे में आप जीरा के पानी का सेवन करें। शरीर के लिए लाभदायक होता है। जीरा के पानी में एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते हैं जो  हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करता है।
शेयर करें