1. हिन्दी समाचार
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़ में लूट,अपराध से लोग परेशान, क्या सरकार को अपनाना चाहिए बुलडोजर मॉडल ?

छत्तीसगढ़ में लूट,अपराध से लोग परेशान, क्या सरकार को अपनाना चाहिए बुलडोजर मॉडल ?

छत्तीसगढ़ में कुछ ही महीने में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, इस बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित प्रदेश में लगातार अपराध का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ रहा है, जिसे लेकर भाजपा को एक बार फिर बैठे बिठाए मुद्दा मिल गया है।

By Rakesh 

Updated Date

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कुछ ही महीने में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, इस बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित प्रदेश में लगातार अपराध का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ रहा है, जिसे लेकर भाजपा को एक बार फिर बैठे बिठाए मुद्दा मिल गया है।

पढ़ें :- Chhattisgarh : बालोद में भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, CM विष्णु देव साय ने जताया शोक

भाजपा लगातार छत्तीसगढ़ में लूट, हत्या, बलात्कार और सरेआम राजधानी में हो रहे चाकूबाजी की घटनाओं पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घेरते हुए छत्तीसगढ़ में अपराधियों पर बुलडोज़र चलाने की बात कह रही है।

भाजपा की ओर से आए बयान में कहा गया है कि अगर छत्तीसगढ़ में आने वाले समय में उनकी सरकार बनती है तो उत्तर प्रदेश की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी अपराधियों पर बुलडोज़र चलवाया जाएगा, ताकि यूपी की तर्ज पर यहां भी अपराध का खात्मा हो सकें, और भय और अपराध मुक्त हमारा प्रदेश रहे।

अपने एक साल के भाजपा अध्यक्ष के कार्यकाल को पूरा करने के बाद राजधानी रायपुर पहुंचें अरुण साव का स्वागत भी बुलडोज़र से फूल बरसा कर किया गया। इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके इस बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि एक साल पूरा हो गया है उन्हें अध्यक्ष बनें पर उन पर किसी को विश्वास नही है, अब तक उन्होंने अपनी पहचान नही बनाई है कार्यकर्ताओं में।

पढ़ें :- छत्तीसगढ़ के जंगलों में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, नक्सलियों के ठिकाने से हथियारों का जखीरा बरामद
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com