Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्जीवाड़ाः लखनऊ में डॉक्टर को दूसरे की जमीन दिखाकर ठग लिए 1 करोड़, मांगने पर मिली जान से मारने की धमकी

फर्जीवाड़ाः लखनऊ में डॉक्टर को दूसरे की जमीन दिखाकर ठग लिए 1 करोड़, मांगने पर मिली जान से मारने की धमकी

यूपी की राजधानी लखनऊ में एक मशहूर डॉक्टर ठगी के शिकार हो गए। दूसरे की जमीन दिखाकर ठगों ने करीब 1 करोड़ वसूल लिए। ठगी की जानकारी होने पर जब डॉक्टर ने रुपए मांगे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

By Rajni 

Updated Date

लखनऊ यूपी की राजधानी लखनऊ में एक मशहूर डॉक्टर ठगी के शिकार हो गए। दूसरे की जमीन दिखाकर ठगों ने करीब 1 करोड़ वसूल लिए। ठगी की जानकारी होने पर जब डॉक्टर ने रुपए मांगे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

पढ़ें :- दिल्ली में बच्चों के अस्पताल में भीषण आग, 7 नवजात की मौत, पांच गंभीर

यह धोखाधड़ी किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के मेडिसिन विभाग में तैनात डॉक्टर सत्येंद्र सोनकर के साथ हुई है। पीड़ित डॉक्टर सतेंद्र सोनकर ने बताया कि साल 2021 में अंकुर शर्मा नाम के व्यक्ति ने प्रियदर्शनी कॉलोनी में प्लॉट दिलाने की बात कही थी। प्लाट के नाम पर 1 करोड़ 20 लाख ले लिया। प्लॉट दिखाया और उसके कागज दिए गए।

डॉक्टर ने भरोसा कर आरोपित अंकुर और उसके पिता को रुपये देकर प्लॉट की रजिस्ट्री करा ली। रजिस्ट्री कराने के बाद डॉक्टर सत्येंद्र को उस जमीन की सच्चाई पता चली। आरोपित पिता-पुत्र ने प्लॉट के फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन बेची थी। इधर पीड़ित डॉक्टर सत्येंद्र को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों से मामले की शिकायत की।

आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

पुलिस से शिकायत होने के बाद आरोपित ने डॉक्टर को करीब 52 लाख रूपए वापस कर दिए, लेकिन 68 लाख के लिए टालमटोल करने लगा। डॉक्टर ने एक बार फिर पुलिस के आला अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें :- चिकित्सकों की संवेदनहीनताः मैनपुरी में अस्पताल के बाहर सड़क पर बच्ची को दिया जन्म

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com