मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट का इनामिया गिरफ्तार, पहचान बदलकर रहकर रहा था मुंबई में  

HO BUREAU

मोतीपुर पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम ने 10 वर्षों से फरार 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि एसओजी प्रभारी अनुज त्रिपाठी व मोतीपुर थाना प्रभारी दद्दन सिह के नेतृत्व में गठित पुलिस व एसओजी टीम ने इनामिया अरशद पुत्र नन्हें उर्फ इरफान अंसारी निवासी पचपेडवा जिला बलरामपुर वर्तमान पता भिवन्डी ठाडे महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया है।

accused
शेयर करें

बहराइच। मोतीपुर पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम ने 10 वर्षों से फरार 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि एसओजी प्रभारी अनुज त्रिपाठी व मोतीपुर थाना प्रभारी दद्दन सिह के नेतृत्व में गठित पुलिस व एसओजी टीम ने इनामिया अरशद पुत्र नन्हें उर्फ इरफान अंसारी निवासी पचपेडवा जिला बलरामपुर वर्तमान पता भिवन्डी ठाडे महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी 2014 से फरार था। घटना के बाद अपने गृह जनपद बलरामपुर से मुंबई में रहने लगा था। वह अपनी पहचान छिपाकर पुलिस के चंगुल से बच रहा था। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मोतीपुर दद्दन सिंह, उप निरीक्षक नीरज कुमार, उप निरीक्षक प्रतिमा यादव, अश्वनी कुमार पाण्डेय, प्रभारी सर्विलांस सेल संतोष कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी अनुज त्रिपाठी आदि रहे।

शेयर करें