1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs NZ 2nd ODI :रायपुर में पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा भारत,सीरीज पर कब्जा करने उतरेगा भारत

IND vs NZ 2nd ODI :रायपुर में पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा भारत,सीरीज पर कब्जा करने उतरेगा भारत

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खेला जाएगा. जानिए इस मैच से जुड़ी सभी जरूरी बातें.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर में शनिवार (21 जनवरी) को खेला जाएगा. शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में टीम इंडिया पहली बार कोई अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी. टीम इंडिया हैदराबाद में खेले गए पहले मैच में 12 रन से जीती थी. वह सीरीज में 1-0 से आगे है. अगर भारत दूसरा वनडे जीत लेता है तो वह सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर लेगा.

पढ़ें :- 2027 से व्हाट्सएप और अन्य मैसेजिंग ऐप्स पर लागू हो सकते हैं नए नियम, सिम हटाते ही बंद हो सकता है अकाउंट एक्सेस

ऐसी रही है दोनों के बीच भिड़ंत

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 114 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं. जिसमें से 56 में जीत भारत के और 50 मुकाबलों में न्यूजीलैंड के हाथ लगी है. जबकि एक मैच टाई रहा है और 7 का कोई परिणाम नहीं निकला है. अगर दोनों के बीच खेले गए पिछले पांच मैच में भारतीय टीम ने केवल एक जीत हासिल की है वो जीत भी पिछले मुकाबले में हैदराबाद में मिली थी.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा एकदिवसीस मैच रायपुर के शहीद वीर नाराणय सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला दूसरा वनडे भारतीय समयानुसार दोपहर बाद 1.30 बजे से शुरू होगा. मैच के आधा घंटे पहले यानी 1 बजे टॉस होगा.

रायपुर पिच रिपोर्ट

पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 2 महिलाओं समेत 4 अन्य आरोपी गिरफ्तार

गौरतलब हो कि रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में अब तक एक भी एकदिवसीय मैच नहीं खेला गया है. हालांकि, मैदान पर कई टी20 मैच आयोजित किए जा चुके हैं. उन मैचों के अनुसार यह पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग साबित हो सकती है. टी20 मैच मे यहां पहली पारी का औसत स्कोर 170 है. दूसरी पारी में यह पिच धीमी हो जाती है, जिससे स्पिनरों को इस पिच से मदद मिलती है.

दूसरे वनडे के लिए भारत और न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत: विराट कोहली, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, एसए यादव, एचएच पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, इशान किशन, केएल यादव, मोहम्मद सिराज, एम शमी, शार्दुल ठाकुर.

न्यूजीलैंड: माइकल ब्रेसवेल, फिन एलन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, मिशेल सेंटनर, एचबी शिपले, टॉम लैथम (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, एलएच फर्ग्यूसन, बीएम टिकनर, ईश सोढ़ी.

पढ़ें :- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर हंगामा, विरोध मार्च के दौरान हिरासत में राहुल-प्रियंका
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com