1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. भारत ने न्यूजीलैंड को दी करारी शिकस्त,न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया

भारत ने न्यूजीलैंड को दी करारी शिकस्त,न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया

भारत ने सीरीज के दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया. इस जीत के दम पर भारत ने तीन मैच की सीरीज में अजेय बढ़त भी हासिल कर ली.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच शनिवार को रायपुर में खेला गया. इस मैच में टॉस जीतकर भारत ने गेंदबाजी का फैसला किया और न्यूजीलैंड की टीम को 108 रनों पर ऑलआउट कर दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 20.1 ओवर में ही धमाकेदार जीत दर्ज कर 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

पढ़ें :- IND vs NZ 3rd T20 : अभिषेक शर्मा का विस्फोटक शतक, भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया

रोहित शर्मा ने जड़ा अर्धशतक

टीम इंडिया के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 51 रनों की पारी खेली. भारतीय कप्तान ने 50 गेंदों पर 51 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 2 छक्के जड़े. इसके अलावा शुभमन गिल 40 रन जबकि ईशान किशन 08 रन पर नाबाद लौटे. शुभमन गिल ने अपनी पारी में 6 चौके जड़े. वहीं विराट कोहली ने 11 रन बनाए.

इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम 34.3 ओवर में महज 108 रनों पर सिमट गई. इस तरह भारतीय टीम को मैच और सीरीज जीतने के लिए 109 रनों का लक्ष्य मिला था. भारतीय गेंदबाजों के आगे न्यूजीलैंड के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सके थे. मेहमान टीम के लिए ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए. इसके अलावा पिछले मैच के हीरो माइकल ब्रेसवेल 22 जबकि मिचेल सैंटनर 27 रन बनाकर चलते बने.

इस सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 24 जून को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद दोनों टीमें तीन मैच की टी20 सीरीज खेलेंगी.

पढ़ें :- IND vs NZ : टीम इंडिया को झटका, न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 से भी बाहर हुए ईशान किशन

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com