मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
यात्रा

रेल यात्रियों को आज होगी परेशानी, 122 ट्रेनें कैंसिल, एक्सप्रेस गाड़ियां शामिल

इंडिया वॉइस

आज कैंसिल हुई इन ट्रेनों में महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड समेत कुछ राज्यों से आने-जाने वाली गाड़ियां शामिल हैं.

train delhi to patna
Festival special train will run from New Delhi to Patna from 23 October
शेयर करें

छठ पूजा और त्योहारी सीजन में रेल यात्रा करने वाले लोगों को आज परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि भारतीय रेलवे ने 93 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है जबकि 29 गाड़ियों को आंशिक रूप से रद्द किया है. वहीं, 15 ट्रेनें देरी से चल रही है इसलिए सफर पर निकलने से पहले यात्री अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें.

इन ट्रेनों में महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड समेत कुछ राज्यों से आने-जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं, जो गोरखपुर, आनंद विहार टर्मिनल, बेंगलुरु, दानापुर, पटना और रांची जैसे शहरों को कवर करती है.

आज कैंसिल हुई ट्रेनें

भारतीय रेलवे द्वारा आज कैंसिल की गई 93 ट्रेनों में संगोला-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, पठानकोट-ज्वालामुखी रोड एक्सप्रेस, पठानकोट-जोगिंदर नगर एक्सप्रेस और बैजनाथपरोला-पठानकोट एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें शामिल हैं. ये गाड़ियां पंजाब, बिहार, दिल्ली, झारखंड और उत्तराखंड समेत कई राज्यों के शहरों से होकर निकलती है. इसलिए अगर आप इन रुट्स पर सफर कर रहे हैं तो एक बार अपनी गाड़ी का स्टेटस जरूर चेक करें.

शेयर करें