1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रेलवे ने 100 से ज्यादा ट्रेन कीं रद्द, यात्रा से पहले चेक कर लें लिस्ट

रेलवे ने 100 से ज्यादा ट्रेन कीं रद्द, यात्रा से पहले चेक कर लें लिस्ट

भारतीय रेलवे ने 100 से अधिक ट्रेन रद्द कर दी हैं. जबकि बहुत सी ट्रेनों को रीशेड्यूल भी किया गया है. ये सभी जानकारी रेलवे की वेबसाइट पर दी गई है.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

भारतीय रेलवे ने बुधवार यानी 26 अक्टूबर को 100 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया है.इनमें से 86 ट्रेनों को पूरी तरह कैंसिल किया गया है, जबकि 20 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है. रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in पर ये पूरी जानकारी विस्तार से दी गई है. वेबसाइट पर दी गई ताजा जानकारी के अनुसार, सुबह 7 बजे तक 8 ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं, जबकि रेलवे की तरफ से 33 ट्रेनों को रीशेड्यूल किया गया है. जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है, उनमें उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत कई राज्यों की पैसेंजर ट्रेनें और विशेष गाड़ियां शामिल हैं.

पढ़ें :- भारत ने अशांत पीओके पर पाकिस्तान को घेरा, दावों को बताया 'भ्रामक' और 'मनगढ़ंत'

भारतीय रेलवे ने 100 ट्रेन कैंसिल कीं

भारतीय रेलवे ने बुधवार यानी 26 अक्टूबर को 100 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया है. इनमें से 86 ट्रेनों को पूरी तरह कैंसिल किया गया है, जबकि 20 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है. रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in पर ये पूरी जानकारी विस्तार से दी गई है. वेबसाइट पर दी गई ताजा जानकारी के अनुसार, सुबह 7 बजे तक 8 ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं, जबकि रेलवे की तरफ से 33 ट्रेनों को रीशेड्यूल किया गया है.

ऐसे में ट्रेन से सफर करने से पहले उससे जुड़ी जानकारी हासिल करने लेना काफी अहम है. इस खबर में हम ऐसी ट्रेनों की पूरी लिस्ट दे रहे हैं. यहां आप कैंसिल ट्रेन की स्थिति को चेक कर सकते हैं. ताकि आपको यात्रा करते समय किसी तरह की समस्या न आए. इस लिस्ट को देखकर आपको ये पता चल जाएगा कि जिस ट्रेन से आप यात्रा करने वाले हैं, वह कहीं रद्द तो नहीं हो गई. या फिर उसे कहीं रीशेड्यूल तो नहीं कर दिया गया है. इसके अलावा सफर से पहले जरूरी अपडेट्स जानने के लिए यात्री रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल भी कर सकते हैं. यहां उन्हें ट्रेन से संबंधित सभी ताजा जानकारी आसानी से मिल जाएगी.

एनटीईएस ट्रेनों को रद्द किए जाने के पीछे का कोई कारण नहीं बताया गया है. लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि विभिन्न रूट पर पटरियों के दोहरीकरण और रेलवे के इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्यों समेत कई परिचालव कारणों से ट्रेनों को रद्द किया जाता है.

पढ़ें :- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अलका याग्निक, ममूटी समेत 65 हस्तियों को प्रदान किए पद्म पुरस्कार

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com