1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. इंडिगो एयरलाइंस की कई उड़ानों में देरी, DGCA ने स्पष्टीकरण मांगा

इंडिगो एयरलाइंस की कई उड़ानों में देरी, DGCA ने स्पष्टीकरण मांगा

Indigo Airlines की कई उड़ानों को देरी का सामना करना पड़ा। इसके पीछे एयरलाइन की चालक दल के सदस्यों की अनुपलब्धता को कारण बताया जा रहा है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 3 जुलाई 2022। देश भर में इंडिगो एयरलाइंस की कई उड़ानों में देरी के खिलाफ मिली शिकायतों के बाद डायरक्टरेट ऑफ सिविल एविएशन ने मामले को संज्ञान लिया है। सिविल एविएशन ने उड़ानों में भारी देरी के लिए एयरलाइन से स्पष्टीकरण मांगा है। DGCA ने एयरलाइंस से उड़ानों में हो रही देरी का जवाब मांगा है।

पढ़ें :- कम बजट में बेस्ट इलेक्ट्रिक कारें 2026: Tata Tiago EV, MG Comet EV और Tigor EV पूरी जानकारी

दरअसल, इंडिगो एयरलाइन का संचालन पिछले कुछ समय से देश भर में प्रभावित हुआ है। इसकी कई उड़ानों को देरी का सामना करना पड़ा। इसके पीछे चालक दल के सदस्यों की अनुपलब्धता को कारण बताया जा रहा है। केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को इंडिगो की केवल 45 फीसदी उड़ानें ही समय पर संचालित हो पाईं।

नागर विमानन मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, इंडिगो की 45.2 फीसदी घरेलू उड़ानें शनिवार को समय पर संचालित हुईं। इसकी तुलना में शनिवार को एयर इंडिया की 77.1 फीसदी, स्पाइसजेट की 80.4 फीसदी, विस्तारा की 86.3 फीसदी, गो फर्स्ट की 88 फीसदी और एयरएशिया इंडिया की 92.3 फीसदी उड़ानों का परिचालन समय पर हुआ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com