Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी कैबिनेट का फैसलाः कौशांबी में इंडो-इजराइल फूड केंद्र की होगी स्थापना

योगी कैबिनेट का फैसलाः कौशांबी में इंडो-इजराइल फूड केंद्र की होगी स्थापना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लोकभवन में कैबिनेट की बैठक की। जिसमें कई प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बैठक में करीब 33 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है।

By Rajni 

Updated Date

लखनऊ  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लोकभवन में कैबिनेट की बैठक की। जिसमें कई प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बैठक में करीब 33 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है।

पढ़ें :- उत्तर प्रदेश शासन महिला श्रम बल भागीदारी दर बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध

रामभद्राचार्य दिव्यांगजन विश्वविद्यालय को राज्य विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया है। इसके बाद इस विश्वविद्यालय का नाम भी बदला जायेगा। अब नया नाम जगद्गुरू रामभद्राचार्य विकलांग राज्य विश्वविद्यालय होगा। चित्रकूट में स्थित रामभद्राचार्य दिव्यांगजन विश्वविद्यालय का संचालन अब सरकार की तरफ से किया जाएगा। इस विश्वविद्यालय में दिव्यांग समेत सामान्य छात्र-छात्राएं शिक्षा प्राप्त करेंगे।

प्रदेश में साल 2023 में करीब 35 करोड़ पौधरोपण का भी प्रस्ताव पास किया गया है। वहीं टाउनशिप स्थापना नीति से सम्बंधित प्रस्ताव भी पास हुए हैं। मथुरा में छाता चीनी मिल को शुरू किए जाने की मंजुरी मिल गई है। बैठक में प्रयागराज विश्वविद्यालय से संबंधित प्रस्ताव भी पास हो गया है। विश्वविद्यालय का नाम राजेंद्र प्रसाद विश्वविद्यालय कर दिया गया है।

इसके अलावा कौशांबी में इंडो-इजराइल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फूड केंद्र की स्थापना की जाएगी। जबकि सिराथू से जुड़े प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली है। व्यापारी कल्याण दिवस मनाने के लिए 29 जून की तारीख तय की गई है। कुशीनगर में महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का भी प्रस्ताव पास हुआ है।

पढ़ें :- दो दिवसीय दौरे पर कल (20 जुलाई) गोरखपुर आएंगे CM योगी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com