Jammu-Kashmir news: एक बड़ी खबर जामु-कश्मीर से सामने आ रहा है जहां के राजौरी जिले में दो स्थानीय युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कमल कुमार और सुरिंदर कुमार के रूप में हुई है। युवकों की इस तरह खुलेआम हत्या को लेकर स्थानीय लोगों ने रोष जताया और विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के कारण राजौरी-जम्मू राजमार्ग भी अवरुद्धव हो गया है।
पढ़ें :- समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: प्रधानमंत्री मोदी
आपको बता दें कि, जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शुक्रवार को अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा मारे गए दो युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शव राजौरी के अल्फा टीसीपी क्षेत्र से बरामद किए गए हैं। प्रदर्शनकारियों द्वारा राजौरी-जम्मू राजमार्ग को अवरुद्ध करने के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में अतिरिक्त बल भेजा गया है।