मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
हेल्थ

जामुन के अंदर भी है यह गुण, कभी सोचा भी नहीं होगा

Avnish

सेब के सिरके के बारे में आपने जरूर सुना होगा। इसे पीने से काफी फायदे होते हैं। लेकिन क्या आपके जामुन की उपयोगिता के बारे में सुना है? चलिए जानते हैं।

jamun
शेयर करें

नई दिल्ली । जामुन का स्वाद काफी अच्छा होता है। यह तो आप जानते ही हैं। कभी किसी को खट्टा स्वाद आता है तो कभी मीठा। इसके कई फायदे भी होते हैं। इसके सेवन से कई ऐसी बीमारियां हैं जो दूर हो जाती हैं । और तो और सिरका कई बीमारियों में कारगर साबित होते हैं। आज हम आपको इसके छिपे गुण के बारे में बताने जा रहे हैं।

जामुन के क्या होते हैं फायदे ?

जामुन के सिरके का इस्तेमाल अगर आप अपनी रोजाना की जिंदगी में करेंगे तो यह आपके लिए काफी लाभकारी होगा। इसमें शामिल पॉलिफेनॉलिक तत्व डायबिटीज मैनेज करने में काफी मददगार साबित होते हैं। वहीं जामुन में फाइबर भी उपलब्ध होता है। जिसके कारण अगर आपका ब्लड शुगर का लेवल अचानक  बढ़ता है तो उसमें मददगार साबित होता है।

  • बता दें कि जामुन के सिरके में एसिटिक एसिड और फाइबर भी होता है। जो कि आपके पाचन शक्ति को और भी मजबूत कर देती है। कुल मिलाकार अगर आप एसिडिटी, गैस और कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो आप जामुन का सिरका पी सकते हैं।
  • जामुन के सिरके में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह आपके शरीर में इम्यूनिटी के लेवल को बढ़ाने में मदद करता है। यह आपके शरीर को फ्री रेडिकल से होने वाले नुकसान से भी बचाने में मदद कर सकता है।
  • सबसे अहम बात तो यह है कि जिस कारण लोग इधर-उधर के नुस्खे आजमाते हैं। यह जामुन का सिरका आपके वजन को भी कम करने में काफी ज्यादा मददगार होता है। दरअसल इसमें फाइबर की मात्रा होती है। जिससे आपको भूख कम लगती है। ऐसा करके वजन घटाने को बढ़ावा मिल सकता है। ये वसा और कार्बोहाइड्रेट को तोड़ने और उन्हें ऊर्जा में बदलने में मदद करता है।

 

 

शेयर करें