1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL के एक सीजन में चार शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने बटलर

IPL के एक सीजन में चार शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने बटलर

आईपीएल में आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए जोस बटलर ने एक सीजन में चार शतक लगाए।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

अहमदाबाद, 28 मई। राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एक सीजन में चार शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि शुक्रवार को आईपीएल 2022 के क्वालीफायर दो में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ मुकाबले में हासिल की।

पढ़ें :- युवराज सिंह ने की 'नई पारी' की शुरुआत, IPL 2027 के लिए बने दिल्ली कैपिटल्स के सहायक और बल्लेबाजी कोच

बटलर ने आरसीबी के खिलाफ 10 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली और अपनी टीम को सात विकेट से जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसी के साथ उन्होंने आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक चार शतक लगाने के आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली की बराबरी कर ली, जिन्होंने वर्ष 2016 के सीजन में चार शतक लगाते हुए रिकॉर्ड 973 रन बनाए थे।

इस सूची में शीर्ष स्थान पर वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल हैं, जिन्होंने कुल छह शतक बनाए हैं।

मैच की बात करें तो इस मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रजत पाटीदार (58) के बेहतरीन अर्धशतक और कप्तान फाफ डु प्लेसिस (25) और ग्लेन मैक्सवेल (24) केी छोटी-छोटी पारियों की बदौलत 20 ओवर में 8 विकेट पर 157 रन बनाए। राजस्थान की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और ओबेद मकॉय ने 3-3 व रविचंद्रन अश्विन और ट्रेंट बोल्ट ने 1-1 विकेट लिया।

जवाब में राजस्थान ने 81.1 ओवर में 3 विकेट पर 161 रन बनाकर मैच जीत लिया। राजस्थान की ओर से सलामी बल्लेबाज जोश बटलर ने नाबाद 106 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। बटलर के अलावा यशस्वी जायसवाल ने 21 और कप्तान संजू सैमसन ने 23 रन बनाए। आरसीबी की तरफ से जोश हेजलवुड ने 2 और वाहिंदु हसरंगा ने 1 विकेट लिया

पढ़ें :- शुभमन गिल और शेफाली वर्मा को चुना गया ICC प्लेयर ऑफ द मंथ, लगातार शानदार प्रदर्शन...

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com