Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बेंगलुरु में जेपी नड्डा BJP का विजय संकल्प अभियान की आज से करेंगे शुरुआत,पढ़ें पूरी खबर

बेंगलुरु में जेपी नड्डा BJP का विजय संकल्प अभियान की आज से करेंगे शुरुआत,पढ़ें पूरी खबर

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को चुनावी राज्य कर्नाटक के विजयपुरा से नौ दिवसीय राज्यव्यापी विजय संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। यह यात्रा विजयपुरा से शुरू होगी और पूरे राज्य से होकर गुजरेगी।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को चुनावी राज्य कर्नाटक के विजयपुरा से नौ दिवसीय राज्यव्यापी विजय संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। यह यात्रा विजयपुरा से शुरू होगी और पूरे राज्य से होकर गुजरेगी। भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी करुणाकर खसले के अनुसार, नड्डा शनिवार सुबह एक विशेष विमान से कलबुर्गी पहुंचेंगे और विजयपुरा स्थित ज्ञान योगाश्रम में श्री सिद्धेश्वर महास्वामी जी को श्रद्धांजलि देंगे। उनका हाल ही में निधन हो गया था। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष विजय संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाने नगथाना विधानसभा क्षेत्र जाएंगे। यात्रा 29 जनवरी तक चलेगी।

पढ़ें :- विधानसभा चुनाव नतीजाः कांग्रेस के हाथ से छत्तीसगढ़ और राजस्थान का साथ छूटा,  मध्य प्रदेश में भाजपा पर बरसे फूल ही फूल

राज्य विधानसभा के चुनाव में अब चूंकि लगभग चार महीने ही बचे हैं, लिहाजा भाजपा ने अपने प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक दी है। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यादगिर और कलबुर्गी की यात्रा के दो दिन बाद शुरू हो रहा है। प्रधानमंत्री ने उत्तर कर्नाटक के इन जिलों में करोड़ों रुपये की सिंचाई, पेयजल और राजमार्ग परियोजनाओं की शुरुआत की और घुमंतू जनजाति लंबानी को हक्कू पत्र (भूमि के स्वामित्व का हक) का वितरण किया।

सूत्रों के मुताबिक, यात्रा में घर-घर पहुंचकर भाजपा सदस्यता अभियान चलाएगी। इसके जरिए बूथ स्तर पर पार्टी के आधार को मजबूती दी जाएगी। अगले नौ दिनों के लिए आयोजित इस राज्यव्यापी यात्रा के दौरान भाजपा ने एक करोड़ से अधिक नए लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य तय किया है।

भाजपा के प्रदेश महासचिव और विधानपरिषद के पूर्व सदस्य सिद्दराजू ने कहा कि हमारी पार्टी के 224 निर्वाचन क्षेत्रों के 312 मंडलों में 39 संगठनात्मक चुनावी जिले हैं। कर्नाटक में 58,186 बूथ हैं। यह विजय संकल्प यात्रा पूरे राज्य में एक समय में शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के अभियान में केंद्र में पांच कार्यक्रम हैं, जिनमें घर-घर दस्तक अभियान के तहत दो करोड़ लोगों तक पहुंचना, घर-मालिकों की अनुमति से दीवारों पर चित्र उकेरना, डिजिटल वॉल पेंटिंग बनाना, सदस्यता अभियान और लाभार्थियों के साथ बातचीत करना शामिल है।

पढ़ें :- छत्तीसगढ़ः सभी सीटों के रुझानों में भाजपा बहुमत की ओर, सीएम भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव पीछे,  भाजपा के पूर्व सीएम रमन सिंह ने बनाई बढ़त
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com