Bihar crime news: बिहार के हाजीपुर में बैंक लूटने के लिए आए थे लुटेरे पर दो जाँबाज महिला सिपाहियों ने उनको खदेड़ डाला। उनकी बैंक लूटने की कोशिश को किया नाकाम। भ्हगने पर हुए मजबूर। महिला सिपाही पर पिस्टल तान दी और लूटने की कोशिश करने लगे, इसके बाद महिला सिपाही ने भी अपनी रायफ़ल लुटेरों पर तान दी. लुटेरों ने महिला सिपाही की रायफ़ल लूटने की कोशिश की, झड़प में महिला सिपाही को चोट भी आई है. आरोपी फरार हैं.
पढ़ें :- बिहार कैबिनेट ने 17 प्रस्तावों को दी मंजूरी, बाढ़ और सिंचाई के लिए आकस्मिकता निधि से 1,000 करोड़ रुपए स्वीकृत
15 सेकेंड के सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बैंक के गेट पर कांस्टेबल जूही और शांति बैठी हुई हैं. तभी बुधवर दोपहर 12.14 मिनट पर तीन से चार बदमाश बैंक में घुसते हैं. वे थोड़ी देर इधर-उधर देखते हैं और पुलिसकर्मियों को गोली मारने का प्रयास करते हैं. इस पर दोनों अपराधियों से भिड़ गईं. इनके साहस की वजह से बैंक के लाखों रुपये लूटने से बच गए.
The Gallant act of two lady constables of Bihar Police is laudable. Their bravery thwarted an attempt of Bank Robbery in Vaishali.#Bihar_Police_Action_against_Criminal pic.twitter.com/4Do0pQOPAp
— Bihar Police (@bihar_police) January 18, 2023
पढ़ें :- Bihar : 17 जिलों के लिए मौसम का अलर्ट जारी; बारिश और बिजली गिरने की आशंका
चाहे जो हो जाए बैंक नहीं लूटने दूंगी : शांति कुमारी
महिला सिपाही शांति कुमारी ने इस पूरी घटना पर कहा कि हमने उनसे खूब लड़ने प्रयास किया कि चाहे जो हो जाए हम तुमको बैंक लूटने नहीं देंगे और ना ही अपने हथियार छीनने देंगे. हमारी साथी पर भी राइफल तानी थी, वो डरकर भाग गए. वो तीन लोग थे.
जानें क्या था पूरा मामला
बता दें कि सदर थाना क्षेत्र के सेंदुआरी चौक स्थित ग्रामीण बैंक की घटना है. बैंक में तैनात दो महिला सिपाही जूही कुमारी और शांति कुमारी ने ये दिलेरी दिखाई है. अपराधी चेहरे पर मास्क लगाकर अंदर दाखिल होना चाह रहे थे. उस समय वहां तैनात महिला सिपाही ने उन्हें रोका और पूछताछ करने की कोशिश की. इसी क्रम में अपराधियों ने महिला सिपाही पर पिस्टल तान दी. दोनों महिला सिपाही भी अपराधियों से उलझ गईं. इसमें महिला सिपाही को चोट भी आई है. इसके बाद भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठे हो गए. पुलिस के बड़े अधिकारी भी जांच-पड़ताल कर रहे हैं. फरार हुए लुटेरों की तलाश जारी है.