1. हिन्दी समाचार
  2. हरियाणा
  3. हरियाणाः राम नाम के स्मरण मात्र से मनुष्य तर जाता है भवसागर से : त्रिपदा भारती

हरियाणाः राम नाम के स्मरण मात्र से मनुष्य तर जाता है भवसागर से : त्रिपदा भारती

सिरसा के नेहरू पार्क में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से आयोजित श्रीराम कथामृत के चौथे दिन परम वंदनीय आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी त्रिपदा भारती ने केवट प्रसंग को प्रस्तुत किया। बताया कि श्री राम ने केवट से नाव मांगी, पर वह लाता नहीं। वह कहने लगा कि मैंने तुम्हारा मर्म (भेद) जान लिया।

By HO BUREAU 

Updated Date

सिरसा। सिरसा के नेहरू पार्क में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से आयोजित श्रीराम कथामृत के चौथे दिन परम वंदनीय आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी त्रिपदा भारती ने केवट प्रसंग को प्रस्तुत किया। बताया कि श्री राम ने केवट से नाव मांगी, पर वह लाता नहीं। वह कहने लगा कि मैंने तुम्हारा मर्म (भेद) जान लिया।

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी और बारिश का कहर, रेड अलर्ट जारी

तुम्हारे चरण कमलों की धूल के लिए सब लोग कहते हैं कि वह मनुष्य बना देने वाली कोई जड़ी है, जिसके छूते ही पत्थर की शिला सुंदर स्त्री हो गई (मेरी नाव तो काठ की है)। काठ पत्थर से कठोर तो होता नहीं। मेरी नाव भी मुनि की स्त्री हो जाएगी और इस प्रकार मेरी नाव उड़ जाएगी, मैं लूट जाऊंगा अथवा रास्ता रुक जाएगा, जिससे आप पार न हो सकेंगे और मेरी रोजी मारी जाएगी। मेरी कमाने-खाने की राह ही मारी जाएगी।

एक बार जिनका नाम स्मरण करते ही मनुष्य अपार भवसागर के पार उतर जाते हैं, वही कृपालु श्रीरामचन्द्रजी (गंगाजी से पार उतारने के लिए) केवट का निहोरा कर रहे हैं। कुछ देर के बाद केवट चरणों को धोकर और सारे परिवार सहित स्वयं उस जल (चरणोदक) को पीकर पहले (उस महान पुण्य के द्वारा) अपने पितरों को भवसागर से पार कर फिर आनंदपूर्वक प्रभु श्री रामचन्द्रजी को गंगाजी के पार ले गया।

निषादराज और लक्ष्मणजी सहित सीताजी और श्री रामचन्द्रजी (नाव से) उतरकर गंगाजी की रेत (बालू) में खड़े हो गए। तब केवट ने उतरकर दण्डवत किया। इसी के साथ साध्वी जी ने बताया कि समय के पूर्ण सतगुरु आशुतोष महाराज आज जन-जन को ब्रह्मज्ञान प्रदान कर रहे हैं। ब्रह्मज्ञान द्वारा महाराज जी ने असंख्य लोगों के जीवन में क्रांति का उद्घोष किया है।

इस मौके पर डा. अशोक तंवर पूर्व सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी, बलदेव ग्रोहा जिला अध्यक्ष भाजपा फतेहाबाद, अशोकवर्मा जिला अध्यक्ष जजपा, सुनीता सेतिया चेयरपर्सन एवीआई स्कूल सिरसा, बिमला सिंवर लोक सभा समन्वयक, प्रेम बजाज उप प्रधान हरियाणा प्रदेश आढ़ती एसोसिएशन हरियाणा, कृष्ण गुंबर समाजसेवी, बृजमोहन शर्मा वीएचपी विभाग अध्यक्ष, सुरेश गोयल जिला सेवा प्रमुख वीएचपी, एडवोकेट श्याम सचदेवा, नरेंद्र भाटिया, संजय गोयल, उद्योगपति बिट्टी नागपाल, कृष्ण मेहता, नरेश आदि पहुंचे।

पढ़ें :- दिल्ली और गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, बाढ़ का खतरा गहराया

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com