1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. उज्जैन में कमलनाथ की सुरक्षा में चूक, हेलिकॉप्टर की पंखुड़ी से टकराया झंडा

उज्जैन में कमलनाथ की सुरक्षा में चूक, हेलिकॉप्टर की पंखुड़ी से टकराया झंडा

मध्य प्रदेश के उज्जैन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। उनके हेलिकॉप्टर की पंखुड़ी से झंडा टकरा गया।

By Rajni 

Updated Date

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। उनके हेलिकॉप्टर की पंखुड़ी से झंडा टकरा गया। जिससे बड़ा हादसा होते-होते बचा।

पढ़ें :- UCC पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का विरोध, कहा-मुसलमानों को किया जा रहा टारगेट

कमलनाथ के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे थे। इसी दौरान कमलनाथ के हेलिकॉप्टर की पंखुड़ी से कांग्रेस का एक झंडा टकरा गया, जिससे बड़ा हादसा होते-होते बचा।

मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि BJP के पास पुलिस, पैसा और प्रशासन सिर्फ 4 महीने के लिए बचा है। प्रदेश की जनता शिवराज सिंह चौहान को विदा करने के लिए तैयार है। हम भी उन्हें बड़े प्यार से विदा करेंगे।

वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चुनाव के बाद भी हम ही आने वाले हैं। यह मैं आत्मविश्वास से कह रहा हूं। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ उज्जैन के महिदपुर पहुंचे थे।

यहां उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कर्मचारियों-अफसरों के लिए कहा कि सुन लो, कल के बाद परसों भी आ रहा है। कर्मचारी बड़ा हो या छोटा, पुलिस वालों से कहता हूं कि अपनी वर्दी की इज्जत कीजिए। उन्होंने कहा कि कमलनाथ की चक्की चलती है, तो बहुत बारीक पिसती है। कर्मचारी-अधिकारी को सर्टिफिकेट जनता देगी।

पढ़ें :- समंदर लौट आयाः देवेंद्र फडणवीस ने तीसरी बार ली महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com