मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

Kanpur Dehat : कड़ाके की ठंड से लोग हुए बेहाल…. कोहरे के चलते रेंगते नजर आ रहे तेज रफ्तार वाहन

up bureau

यूपी सहित पूरे उत्तर भारत को कड़ाके की ठंड ने अपनी चपेट में ले रखा है। जहां एक ओर गलन भरी सर्दी से लोग बेहाल दिखाई दे रहे है। वहीं दूसरी ओर घने कोहरे के चलते सड़कों पर तेज रफ्तार वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे है। लो

Kanpur Dehat : कड़ाके की ठंड से लोग हुए बेहाल.... कोहरे के चलते रेंगते नजर आ रहे तेज रफ्तार वाहन
Kanpur Dehat : कड़ाके की ठंड से लोग हुए बेहाल.... कोहरे के चलते रेंगते नजर आ रहे तेज रफ्तार वाहन
शेयर करें

लखनऊ। यूपी सहित पूरे उत्तर भारत को कड़ाके की ठंड ने अपनी चपेट में ले रखा है। जहां एक ओर गलन भरी सर्दी से लोग बेहाल दिखाई दे रहे है। वहीं दूसरी ओर घने कोहरे के चलते सड़कों पर तेज रफ्तार वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे है। लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। कुछ ऐसा ही हाल जनपद कानपुर देहात में दिखाई दे रहा है। जहां घने कोहरे की वजह से नेशनल हाईवे पर फर्राटा भरने वाले वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे है। वहीं जगह जगह लोग अलाव तापते नजर आ रहे है। गलन भरी सर्दी से लोग बेहाल दिखाई दे रहे है। ऐसे में बच्चों और लोगो को ठंड से बचाव को लेकर चिकित्सा विशेषज्ञ आवश्यक सलाह और जानकारी देते दिखाई दे रहे है।

जनपद कानपुर देहात के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एस एल वर्मा ने जहां लोगो को ठंड से बचाव रखने की सलाह दी। वहीं महत्वपूर्ण जानकारी भी विस्तार से देते दिखाई दे रहे है। यहीं नहीं बच्चों और बुजुर्गो को इस कड़ाके की ठंड के प्रकोप से बचाने के लिए भी जागरूक करते दिखाई दे रहे है।

शेयर करें