Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, एक हजार मीटर की टनल बनकर तैयार

कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, एक हजार मीटर की टनल बनकर तैयार

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

जनता को बेहतर ट्रांसपोर्ट सुविधा देने के लिए कानपुर में मेट्रो का काम काफी तेजी से चल रहा है। कानपुर के चुन्नीगंज से नयागंज मेट्रो स्टेशन भूमिगत रहेंगे।  जिसको लेकर एक हजार मीटर से अधिक की टनल बनकर तैयार हो चुकी है।

पढ़ें :- धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल, अखिलेश यादव बोले- चुनाव की तारीख घोषित होते ही हार जाएगी भाजपा

वही, इस अवसर पर कानपुर मेट्रो रेल कारपोरेशन के एमडी सुशील कुमार ने बताया की कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट में एक एक हजार मीटर की टनल को बना लिया गया है।

उन्होंने बताया कि इसी तरह से आगे वाले सेक्शन को भी बहुत जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उनका कहना था की जो भूमिगत टनल चार सेक्शन का है जिसको मार्च तक पूरा किया जाएगा। जो कि अपने आप में विश्व कीर्तिमान होगा|

पढ़ें :- 'Cyclone Arnab' को लेकर UP में अलर्ट, 28 से 31 अक्टूबर तक बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान
Advertisement