मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

कर्नाटक को मिला नया मुख्य मंत्री, सिद्धारमैया ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

Rajni

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने शनिवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने भी शपथ ली, जो उप मुख्यमंत्री होंगे।

Siddaramaiah, dk shivkumar
शेयर करें

बेंगलुरु। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने शनिवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने भी शपथ ली, जो उप मुख्यमंत्री होंगे। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने स्थानीय कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

13 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आए थे। कांग्रेस ने 135 सीटों, बीजेपी ने 66 सीटों और जेडीएस ने 19 सीटों पर जीत हासिल की है। इस दौरान बेंगलुरु में स्टालिन, ममता, नीतीश और अखिलेश समेत कई विपक्षी नेता मौजूद रहे।

टैग: politics
शेयर करें