1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. जानें घर के किस दिशा में लगाएं मनी प्लांट, तभी मिलेगा धन समृद्धि

जानें घर के किस दिशा में लगाएं मनी प्लांट, तभी मिलेगा धन समृद्धि

ज्यादातर घरों में मनी प्लांट मिल जाएगा। लेकिन जानकारी के अभाव में लोगों को इस प्लांट का फायदा नहीं मिल पाता। मनी प्लांट का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है, जो भौतिक सुख-सुविधा, जिंदगी में तरक्की, यश आदि के कारक ग्रह हैं।

By Rajni 

Updated Date

नई दिल्ली।  ज्यादातर घरों में मनी प्लांट मिल जाएगा। लेकिन जानकारी के अभाव में लोगों को इस प्लांट का फायदा नहीं मिल पाता। मनी प्लांट का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है, जो भौतिक सुख-सुविधा, जिंदगी में तरक्की, यश आदि के कारक ग्रह हैं। घर में सही दिशा में मनी प्लांट होने से शुक्र ग्रह भी प्रसन्न रहते हैं।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: जानें हेल्थ टिप्स और उपाय

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में मनी प्लांट होने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और धन धान्य में वृद्धि होती है। साथ ही जितनी हरी भरी पत्तियां होती हैं, उतना ही इस पौधे का फायदा मिलता है। लेकिन वास्तु में इस प्लांट को लगाने के लिए कुछ नियम भी बताए गए हैं। अगर इन नियमों का ध्यान नहीं रखा गया तो धन वृद्धि की जगह आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

घर के बाहर न लगाएं इस प्लांट को

आइए जानते हैं किस तरह आप मनी प्लांट का भरपूर फायदा उठा सकते हैं। मनी प्लांट के पौधे को आग्नेय दिशा यानी घर के दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना चाहिए क्योंकि इस दिशा के स्वामी गणेशजी हैं और प्रतिनिधि शुक्र ग्रह हैं। गणेशजी सभी परेशानियों और अड़चनों को दूर करते हैं जबकि शुक्र घर में धन समृद्धि और सम्मान बढ़ाते हैं। इसलिए ध्यान रहे कि इस पौधे को हमेशा घर के अंदर आग्नेय दिशा में लगाएं, ना कि घर के बाहर इस प्लांट को लगाएं। ऐसा करने से घर में धन की कमी नहीं होती है और सारा अमंगल भी दूर हो जाता है।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com