मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
हेल्थ

इलायची वाले चाय के जानें फायदे!

Avnish

क्या आपको इलायची वाली चाय पसंद नहीं है लेकिन इसके फायदे जानने के बाद आप भी पीने लगेंगे यह चाय

cardamom tea
शेयर करें

   नई दिल्ली ।  भारत में 70 प्रतिशत तक लोग ऐसे है जो कि चाय के बिना रह नहीं सकते उन्हें हर वक्त चाय चाहिए होता है सबसे ज्यादा पीने वाला पदार्थ भी चाय ही माना जाता है, देश में तकरीबन हर घर में सुबह की शुरूआत ही चाय की चुस्कियों के साथ होती है। अलग-अलग घर में अलग-अलग तरीके की चाय पी जाती है किसी को अदरक वाली चाय किसी को दूध वाली चाय, किसी को बिना दूध वाली चाय तो किसी को नींबू वाली चाय पसंद है।

भारत में चाय का उत्पाद भी बड़े स्तर पर किया जाता है और भारत उन 5 देशों में शामिल भी है जो कि चाय का उत्पादन करते है जो चाय का निर्यात करते है । बता दें कि असम, दार्जिलिंग और नीलगिरी में सबसे ज्यादा और बेहतरीन चाय का उत्पादक होता है। अब चलिए जानते है कि कौन सी चाय आपके लिए सबसे फायदेमंद है।

इलायची वाली चाय के फायदे

  • अगर गले में आपको खराश हो रखी है तो आप इलायची वाले चाय का सेवन कर सकते हो यह इसलिए फायदेमंद होता है क्योंकि इलायची में एंटीबैक्टीरियल गुण होते है इसीलिए गले में जो भी इंफेक्शन होती है उनको दूर कर देता है।
  • सिर्फ गले की खराश के लिए ही इलायची फायदेमंद नहीं होती है बल्कि अगर आपको इलायची पसंद है तो कोशिस कीजिए हर चीज में डालकर खाए यह आपके पेट के लिए भी काफी लाभदायक साबित हो सकती है। इसकी वजह यह है कि इससे हमारा पाचन तंत्र मजबूत तो होता ही है क्योंकि इसमें फाइबर मौजूद होता है जो कि एसिडिटी की समस्या को दूर करता है।
  • अगर आपके सांस से बदबू आती है तो भी आपके लिए इलायची काफी फायदेमंद साबित हो सकती है तो कोशिश करें चाय में इलाय़ची डालकर पीए इसके साथ आप साबूत भी इलायची का सेवन कर सकते है।
  • बात यहीं खत्म नहीं होती इलायची में ऐसे गुण होते है जो इम्युनिटी बुस्ट करता है।
शेयर करें