1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जानें क्या है BJP का मिशन-2024, up की सभी सीटों पर नजर

जानें क्या है BJP का मिशन-2024, up की सभी सीटों पर नजर

नगर निकाय चुनाव में मिली जबदस्त जीत के बाद भाजपाई गदगद हैं। नतीजों के बाद बीजेपी ने मिशन 2024 की तैयारियां तेज कर दी है। लोकसभा चुनाव से पहले दलितों और पिछड़ों में पैठ बनाने के लिए बीजेपी ने नया प्लान बनाया है।

By Rajni 

Updated Date

लखनऊ।  नगर निकाय चुनाव में मिली जबदस्त जीत के बाद भाजपाई गदगद हैं। नतीजों के बाद बीजेपी ने मिशन 2024 की तैयारियां तेज कर दी है। लोकसभा चुनाव से पहले दलितों और पिछड़ों में पैठ बनाने के लिए बीजेपी ने नया प्लान बनाया है।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

कानपुर -बुंदेलखंड क्षेत्र की सभी 11 सीटों पर एक महीने तक चलेगा महाअभियान

प्लान के तहत बीजेपी दलित पिछड़े प्रबुद्ध लोगों को जोड़ने का महाअभियान चलाएगी। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की सभी 11 सीटों पर एक महीने तक महाअभियान चलाने का फैसला लिया गया है। इस दौरान दलित पिछड़ों के प्रबुद्ध लोगों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जनसंपर्क और बैठक कर दलित पिछड़ों के प्रबुद्ध लोगों को पार्टी से जोड़ने की कवायद भी की जाएगी। बीजेपी का महाअभियान 30 मई से शुरू होने जा रहा है, जो एक महीने तक चलेगा।

पार्टी की तरफ से कार्यकर्ताओं को विशेष हिदायत दी गई है। कहा गया है कि कार्यकर्ता पार्टी की बातों को लीक नहीं करें और अंदर की बात अंदर रखें। बता दें कि उत्तर प्रदेश में देश की सबसे ज्यादा लोकसभा सीटें हैं 365 दिन और 24 घंटे चुनावी मोड पर रहनेवाली बीजेपी की नजर 80 सीटों पर है। अगले साल होने जा रहे लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी ‘माइक्रो मैनेजमेंट’ पर काम कर रही है। दलित पिछड़े प्रबुद्ध लोगों को जोड़ने का महाअभियान माइक्रो मैनेजमेंट की कड़ी है।

पढ़ें :- 'यूपी में घुसपैठ करने वाले ज्यादातर लोग उत्तराखंड से हैं...', अखिलेश यादव का बयान
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com