1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. कोरिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची पीवी सिंधु

कोरिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची पीवी सिंधु

कोरिया ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 के सेमीफाइनल में भारतीय खिलाड़ी पीवी सिंधु ने अपनी जगह पक्की कर ली है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

सुनचियोन, 8 अप्रैल। भारत की अनुभवी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी व तीसरी वरीयता प्राप्त पीवी सिंधु ने कोरिया ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। सिंधु ने शुक्रवार को यहां पाल्मा स्टेडियम में खेले गए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में थाईलैंड की सातवीं वरीयता प्राप्त बुसानन ओंगबामरुंगफान को सीधे गेम में हराया।

पढ़ें :- Asian Games 2026 : डेकाथलॉन में ब्रॉन्ज के साथ तेजस्विन शंकर ने रचा इतिहास, इवेंट में दो मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बने

दो बार की ओलंपिक पदक चैंपियन पीवी सिंधु शुरुआती गेम में 2-5 से पीछे चल रही थीं, लेकिन इसके बाद उन्होंने लगातार चार अंक जीतकर 6-5 की बढ़त बना ली। यहां से विश्व की 7वें नंबर की भारतीय खिलाड़ी सिंधु ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और आखिरी में लगातार आठ अंक जीतकर पहला गेम 21-10 से अपने नाम किया।

दूसरे गेम में सिंधु ने शुरू से ही बढ़त बनाए रखी और दूसरा गेम 21-16 से जीतकर गेम के साथ मैच भी अपने नाम कर लिया। सिंधु ने 43 मिनट तक चले क्वार्टर फाइनल मैच में बुसानन को 21-10 21-16 से हराया। सेमीफाइनल मुकाबले में सिंधु का सामना दक्षिण कोरिया की दूसरी वरीयता प्राप्त एन सेयॉन्ग या जापान की साइना कावाकामी के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com