Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. विधान परिषद उपचुनावः दोनों सीटें BJP की झोली में, मानवेंद्र सिंह और पदमसेन चौधरी जीतें

विधान परिषद उपचुनावः दोनों सीटें BJP की झोली में, मानवेंद्र सिंह और पदमसेन चौधरी जीतें

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के उपचुनाव में दोनों सीट पर बीजेपी की जीत हुई है। सपा के दोनों प्रत्याशी हार गए हैं।

By Rajni 

Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के उपचुनाव में दोनों सीट पर बीजेपी की जीत हुई है। सपा के दोनों प्रत्याशी हार गए हैं। बीजेपी के मानवेंद्र को 280 वोट मिले। लक्ष्मण आचार्य के राज्यपाल बनने और बनवारी लाल दोहरे के निधन पर खाली हुई सीट पर मतदान सोमवार को हुआ था।

पढ़ें :- टिकट कटने से नाराज उपमन्यु ने छोड़ी बसपा, मायावती ने मथुरा से घोषित किया था लोकसभा प्रत्याशी  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह लगभग 9 बजे ही विधान भवन पहुंचकर वोट डाला। लक्ष्मण आचार्य के सिक्किम के राज्यपाल बनने और बनवारी लाल दोहरे के निधन पर खाली हुई दोनों सीटों पर उपचुनाव हुआ। शाम 4 बजे तक मतदान हुआ। योगी आदित्यनाथ की सफल रणनीति की बदौलत भाजपा ने दोनों सीटों पर जीत दर्ज की।

भारतीय जनता पार्टी ने उपचुनाव में मानवेंद्र सिंह और पद्मसेन चौधरी को प्रत्याशी बनाया था। दोनों वर्तमान में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। लक्ष्मण आचार्य का कार्यकाल 2027 व बनवारी लाल का कार्यकाल 2028 तक था। वहीं समाजवादी पार्टी ने रामजतन राजभर और रामकमल निर्मल को उम्मीदवार घोषित किया था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com