मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
हेल्थ

नीबू का रस आपकी खूबसूरती में लगा देगा चार चांद, पर …..

Avnish

नीबू का रस कितना ज्यादा लाभकारी होता है। यह इसी बात से पता लगता है कि आपके चेहरे के निखार को बढ़ाएगा भी लेकिन काफी ज्यादा नुकसानदायक भी है। चलिए जानते हैं इसके अवगुण के बारे में।

nimbu
शेयर करें

नई दिल्ली ।  आप अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए तमाम प्रयास करते हैं। कई लोग देसी नुस्खा अपनाते हैं तो कुछ लोग नेचुरल चीजों पर भरोसा ज्यादा करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ प्राकृतिक चीजें भी स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

इसके लिए आप बखूबी के साथ नीबू का प्रयोग कर सकते हैं। बेशक नीबू सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है। लेकिन अगर आप अपनी स्किन या चेहरे पर इसका रस सीधे लगाते हैं तो इसके कई साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं।

नीबू स्किन के लिए कैसे हानिकारक

नीबू में ब्लीचिंग इफेक्ट्स पाए जाते हैं, जिससे यह स्किन के लिए कारगर होता है। सिर्फ इतना ही नहीं यह स्किन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है। हालांकि, फिर भी इसके रस को स्किन पर सीधे लगाने से मना किया जाता है। क्योंकि यह कई तरह की परेशानियां खड़ी कर सकता है।

स्किन पर नीबू का रस सीधे क्यों नहीं लगाना चाहिए

नीबू का रस स्किन के लिए तभी तक लाभकारी होता हैं, जब तक उसमें अन्य चीजें मिली हों। इससे उसका बैलेंस बना रहता है लेकिन अगर बिना कुछ मिलाए सिर्फ नीबू का रस ही स्किन पर लगा लिया जाए तो लालिमा आ सकती है और खुजली की समस्या परेशान कर सकती है।

नीबू का रस स्किन पर सीधे लगाएं तो क्या नुकसान होगा

अगर आप नीबू का रस सीधे ही अपनी स्किन पर लगा रहे हैं तो इसके कई साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। इससे स्किन पर सनबर्न का खतरा बढ़ जाता है। कुछ लोगों की स्किन ऐसी होती है कि डायरेक्ट प्यूरी फॉर्म में नीबू का रस लगाने पर उनमें केमिकल ल्यूकोडर्मा और फाइटोफोटोडर्मेटाइटिस जैसी स्किन समस्याएं बढ़ने का खतरा हो सकती हैं। इससे खुजली और जलन भी बढ़ सकती है।

शेयर करें