इंडिया वॉइस कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महिलाओं की हर क्षेत्र में भागीदारी बढ़ी। सरकार युवाओं के लिए समर्पित है। युवाओं को बिना किसी सिफारिश के नौकरी मिल रही है। पिछले 5 सालों में स्टार्टअप की संख्या बढ़ी।
Live: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज इंडिया वॉइस का मेगा कॉन्क्लेव, सीएम धामी करेंगे शिरकत
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज इंडिया वॉइस का मेगा कॉन्क्लेव आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, सूचना निदेशक बंशीधर तिवारी समेत प्रदेश के कई राजनेता और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शिरकत करेंगे। कॉन्क्लेव में उत्तराखंड के विकास, पर्यटन, रोजगार, निवेश और प्रदेश से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।
लाइव अपडेट
7 अपडेटIndia Voice Conclave 2026 : महिलाओं की हर क्षेत्र में भागीदारी बढ़ी : CM धामी
India Voice Conclave 2026 : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कार्यक्रम में लिया हिस्सा
India Voice Conclave 2026 : निधि पोर्टल से पर्यटन क्षेत्र का डेटा प्रबंधन : पूनम चंद
विकास संवाद में उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (UTDB) में अतिरिक्त निदेशक पूनम चंद ने कहा कि निधि पोर्टल से पर्यटन क्षेत्र का डेटा प्रबंधन हो रहा है। उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक पहचान मिली। कौशल विकस से पर्यटन कारोबार को मजबूती मिली।
India Voice Conclave 2026 : गंगा की सफाई लोगों की भी जिम्मेदारी : खंडूरी
इंडिया वॉइस कॉन्क्लेव में शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप महाराज, राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार पंडित संतोष खंडूरी, महामंत्री गंगा सभा तनमय वशिष्ठ शामिल हुए। गंगा, देवभूमि और कुंभ को लेकर बात हुई। संवाद में खंडूरी ने कहा कि सरकार ने लोगों को जागरुक किया। गंगा की सफाई लोगों की भी जिम्मेदारी है।
India Voice Conclave 2026 : गंगा, देवभूमि और कुंभ पर खास बातचीत
इंडिया वॉइस कॉन्क्लेव में शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप महाराज, राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार पंडित संतोष खंडूरी, महामंत्री गंगा सभा तनमय वशिष्ठ से संवाद।
इंडिया वॉइस का मेगा कॉन्क्लेव शुरू
इंडिया वॉइस का मेगा कॉन्क्लेव शुरू हो गया। इंडिया वॉइस के चेयरमैन प्रेम सागर तिवारी ने कार्यक्रम की शुरुआत की।
थोड़ी देर में शुरू होगा कर्यक्रम
इंडिया वॉइस का मेगा कॉन्क्लेव अब से थोड़ी देर में शुरू होगा.