मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनावः बसपा सत्ता में आई तो रखा जाएगा सभी का ध्यानः मायावती

HO BUREAU

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि बसपा ने किसी भी बड़े पूंजीपतियों व धन्नासेठों से धन नहीं लिया। हमने अपनी सरकार में बुंदेलखंड के किसानों का भरपूर ध्यान रखा था। पानी की भरपूर व्यवस्था कराई थी। समाजवादी सरकार ने दलित कर्मचारियों की पदोन्नति के आरक्षण को खत्म करने का काम किया। हिंदुत्व की आड़ में वर्तमान सरकार जनता पर जुल्म कर रही है ।

gathering
gathering
शेयर करें

बांदा। बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि बसपा ने किसी भी बड़े पूंजीपतियों व धन्नासेठों से धन नहीं लिया। हमने अपनी सरकार में बुंदेलखंड के किसानों का भरपूर ध्यान रखा था। पानी की भरपूर व्यवस्था कराई थी। समाजवादी सरकार ने दलित कर्मचारियों की पदोन्नति के आरक्षण को खत्म करने का काम किया। हिंदुत्व की आड़ में वर्तमान सरकार जनता पर जुल्म कर रही है ।

बसपा प्रमुख बांदा में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में देश में गरीबी ,बेरोजगारी ,भुखमरी आदि जैसी समस्या बढ़ रही है।अन्य पार्टियां भी साम, दाम, दंड भेद का पूरा प्रयास करते हुए सत्ता में आना चाहती हैं। मायावती ने कहा कि हमारी पार्टी ने अभी तक कोई भी चुनावी घोषणा पत्र जारी नहीं किया है। बसपा चुनावी घोषणा पत्र पर भरोसा नहीं रखती है।

शेयर करें