1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. कर्मचारियों के हक के लिए लोकहित मोर्चा ने निगम मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

कर्मचारियों के हक के लिए लोकहित मोर्चा ने निगम मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

दिल्ली नगर निगम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लोकहित मोर्चा ने अपनी मांगों को लेकर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। दिल्ली नगर निगम में नेता विपक्ष व पूर्व महापौर राजा इक़बाल सिंह एवं भाजपा निगम दल उपनेता जयभगवान यादव ने बताया कि निगम की आम आदमी पार्टी सरकार व आम आदमी पार्टी की महापौर के पास कर्मचारियों की समस्याएं सुनने तक का समय नहीं है।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लोकहित मोर्चा ने अपनी मांगों को लेकर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। दिल्ली नगर निगम में नेता विपक्ष व पूर्व महापौर राजा इक़बाल सिंह एवं भाजपा निगम दल उपनेता जयभगवान यादव ने बताया कि निगम की आम आदमी पार्टी सरकार व आम आदमी पार्टी की महापौर के पास कर्मचारियों की समस्याएं सुनने तक का समय नहीं है। जिसके कारण कर्मचारियों को धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। आज दिल्ली नगर निगम के मुख्यालय पर दिल्ली नगर निगम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लोकहित मोर्चा ने अपनी मांगों को लेकर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

पढ़ें :- Bangladesh में हिंदुओं पर अत्याचारः प्रख्यात कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर का फूटा गुस्सा, अमेरिका में प्रवासी हिंदुओं संग जताया विरोध, कहा- अमानवीय   

 कर्मचारी विरोधी है आम आदमी पार्टी ः राजा इक़बाल सिंह

राजा इक़बाल सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी एक कर्मचारी विरोधी पार्टी है। यह पार्टी लगातार कर्मचारियों के दमन के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी अनुबंधित कर्मचारियों को हटा कर व सफ़ाई कर्मचारियों को निलंबित कर उन पर दबाव बनाने का कार्य कर रही है, ये सभी वाक़ये आज कल आम देखने को मिल रहे हैं।

उन्होंने बताया कि आज दिल्ली नगर निगम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लोकहित मोर्चा ने अपनी माँगों को लेकर निगम मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। आज निगम कर्मचारी आम आदमी पार्टी की महापौर तक अपनी बात पहुँचाने के लिए धरना प्रदर्शन करने को मजबूर है। राजा इक़बाल सिंह ने बताया कि कर्मचारियों के मुख्य मांगें अनुबंधित आधार पर कार्यरत चौकीदारों व दैनिक वेतनभोगी सफ़ाई कर्मचारियों को पक्का करना, चौकीदारों से आठ घंटे की शिफ़्ट के अनुसार कार्य लेना, करुणामूलक आधार पर नियुक्ति अनुबंधित कर्मचारियों को पक्का करने से संबंधित है।

उन्होंने आम आदमी पार्टी की महापौर व निगम प्रशासन से तत्काल प्रभाव से इन कर्मचारियों की मांगों पर विचार करने की अपील की। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली नगर निगम के किसी भी कर्मचारी के साथ अन्याय नहीं होने देगी व सदैव हर परिस्थिति में सभी कर्मचारियों के साथ खड़ी रहेगी।

पढ़ें :- बांग्लादेश में बिगड़े हालातः PM आवास में घुसे हजारों प्रदर्शनकारी, प्रधानमंत्री शेख हसीना ने छोड़ा देश, भारत में ले सकती हैं शरण

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com