Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Chandra Grahan 2022 Today: चंद्र ग्रहण आज, 8.15 बजे तक मंदिरों के पट हो जाएंगे बंद

Chandra Grahan 2022 Today: चंद्र ग्रहण आज, 8.15 बजे तक मंदिरों के पट हो जाएंगे बंद

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

मंगलवार को सुबह चंद्र ग्रहण का सूतक लग जाने पर मंगलवार को सुबह देव दर्शन के पश्चात मंदिरों के पट बंद हो जाएंगे। दिनभर श्रद्धालु मंदिरों में अपने आराध्य के दर्शन नहीं कर सकेंगे।  कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि पर मंगलवार को चंद्र ग्रहण पड़ रहा है। मंगलवार को चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पूर्व सूतक लग जाएंगे। सूतक काल प्रातः 8.27 बजे शुरू हो जाएगा।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: जानें आज का हेल्थ और ज्योतिष उपाय

ग्रहण का सूतक प्रारंभ होने से पूर्व  मंदिरों में देव दर्शन एवं पूजा-अर्चना होगी। सुबह आरती के बाद करीब 8.15 बजे तक मंदिरों के पट बंद हो जाएंगे। शाम को चंद्र ग्रहण पूर्ण हो जाने पर सूतक काल समाप्त हो जाएगा। तत्पश्चात देर शाम मंदिरों की साफ-सफाई कराई जाएगी। देव प्रतिमाओं को स्नान कराया जाएगा। इसके बाद ही मंदिरों के पट देव दर्शन के लिए खुल सकेंगे।

ज्योतिषाचार्य के अनुसार कि मंगलवार को चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पूर्व सूतक शुरू हो जाएंगे। चंद्रग्रहण शाम को 5.27 बजे प्रारंभ होगा। जो कि शाम 6.20 बजे समाप्त होगा। इस तरह चंद्र ग्रहण की अवधि 1 घंटा 7 मिनट रहेगी।

मंगलवार को सुबह सूतक लगने पर महिलाएं सूतक काल से पूर्व अपने जरूरी कामों को निपटाकर रखेंगी। खाने की चीजों पर तुलसी दल और डाव रखा जाएगा।

पढ़ें :- Aaj ka Rashifal : मेष में चंद्रमा, सेहत पर पड़ेगा असर
Advertisement