मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणा में डेरा बाबा भूमणशाह का महापरिनिर्वाण दिवसः महाराजजी का जीवन हमेशा जरूरतमंदों की सेवा के लिए रहा समर्पित

Rakesh

सिरसा में हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी और जजपा के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने डेरा बाबा भूमणशाह के महापरिनिर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की ।

Haryana BJP State President Naib Singh Saini
शेयर करें

सिरसा। सिरसा में हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी और जजपा के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने डेरा बाबा भूमणशाह के महापरिनिर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की ।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने वीरवार को बाबा भूमणशाह महाराज के महापरिनिर्वाण दिवस पर डेरा भूमणशाह में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की व गद्दीनशीन संत बाबा ब्रह्मदास महाराज से अशीर्वाद लिया। उन्होंने डेरे में पहुंच कर मंदिर बाबा भूमण शाह में मत्था टेका।

बाबा भूमणशाह महाराज जी का जीवन हर किसी के लिए प्रेरणादाईः नायब सिंह सैनी 

उन्होंने कहा कि बाबा भूमणशाह महाराज हर किसी के लिए प्रेरणादाई हैं। उनका जीवन हमेशा जरूरतमंदों की सेवा के लिए समर्पित रहा। इससे हर व्यक्ति प्रेरणा लेते हुए समाज सेवा में अपना योगदान जरूर दें। उन्होंने कहा कि हम सभी को समाज व देश में फैली कुरीतियों का डटकर विरोध करना चाहिए और देशसेवा में अपना योगदान देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बाबा भूमणशाह जी के 276वें महापरिनिर्वाण दिवस पर शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर गुरु बाबा ब्रह्मदास जी महाराज (डेरा भूषण शाह),बाबा गुरुविंद्र पाल जी (बड़ा उदासीन अखाड़ा कुरुक्षेत्र),संत महेश मुनि जी (रोहतक),सरदार निशान सिंह जी (प्रदेश अध्यक्ष जेजेपी), लक्ष्मण सिंह नापा जी (विधायक रतिया), रामचंद्र कंबोज जी (पूर्व विधायक),बलदेव सिंह ग्रोहा जी (भाजपा फतेहाबाद जिला अध्यक्ष) उपस्थित रहे।

टैग: BJP
शेयर करें