Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. महाराष्ट्र: सोलापुर जिले के पास सड़क दुर्घटना में सात की मौत, कई घायल

महाराष्ट्र: सोलापुर जिले के पास सड़क दुर्घटना में सात की मौत, कई घायल

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Maharashtra road accident: महाराष्ट्र में हुआ बड़ा सड़क हादसा, सोलापुर जिले के सांगोले कस्बे के पास एक सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत, कई घायल। तीर्थयात्री कोल्हापुर से पंढरपुर जा रहे थे। एक तेज रफ्तार कार ने तीर्थयात्रियों को टक्कर मार दी जिससे सात तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। घायलों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें :- हरियाणाः सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहे युवक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मौत

पुलिस अधिकारी के अनुसार, दुर्घटना मुंबई से करीब 390 किलोमीटर दूर संगोला शहर के पास शाम करीब 6.45 बजे हुई, जब 32 तीर्थयात्रियों (वारकरी) का एक समूह कोल्हापुर जिले के जठरवाड़ी से मंदिर नगर पंढरपुर के लिए एक बहु-दिवसीय धार्मिक यात्रा (डिंडी) पर था।

उन्होंने कहा कि समूह ने तीन दिन पहले कोल्हापुर से चलना शुरू किया था और जैसे ही वे संगोला पहुंचे, एक तेज रफ्तार स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। अधिकारी ने बताया कि ऐसा लगता है कि चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया था।

इस घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद सभी घायलों को समीप के अस्तपाल में भर्ती किया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

पढ़ें :- मिर्जापुर में ट्रेलर और बोलेरो में जोरदार भिड़ंत, दो की मौत
Advertisement