1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी सरकार का चित्रकूट के हस्तशिल्पियों को बड़ा तोहफा, ODOP उत्पादों को जेम पोर्टल से जोड़कर दिया डिजिटल बाजार का मंच

योगी सरकार का चित्रकूट के हस्तशिल्पियों को बड़ा तोहफा, ODOP उत्पादों को जेम पोर्टल से जोड़कर दिया डिजिटल बाजार का मंच

UP News : योगी सरकार ने चित्रकूट जिले के पारंपरिक काष्ठ कला और लकड़ी के खिलौनों को बढ़ावा देने के लिए 'एक जनपद एक उत्पाद' योजना के तहत प्रशिक्षण एवं टूलकिट कार्यक्रम की शुरुआत की है।✍️Sandeep

By HO BUREAU 

Updated Date

UP News : योगी सरकार ने चित्रकूट जिले के पारंपरिक काष्ठ कला और लकड़ी के खिलौनों को बढ़ावा देने के लिए ‘एक जनपद एक उत्पाद’ योजना के तहत प्रशिक्षण एवं टूलकिट कार्यक्रम की शुरुआत की है। स्थानीय हस्तशिल्पियों और कुशल और अकुशल कारीगरों के उत्पादों को सीधे वैश्विक स्तर पर बेचने के लिए जेम पोर्टल की शुरुआत की गई है। जिससे बिचौलियों का अंत होगा और कारीगरों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।

पढ़ें :- बाढ़ की तबाही पर भारी पड़ी रामभक्तों की आस्था, सजा चित्रकूट का रामघाट

उद्योग विभाग में हुई विशेष ऑनलाइन ट्रेनिंग वर्कशॉप

कारीगरों को डिजिटल तकनीक से जोड़ने के लिए वर्चुअल मीटिंग के जरिए विशेष ट्रेनिंग वर्कशॉप शुरू की गई है ताकि वे अपने उत्पादों को ऑनलाइन प्रदर्शित और कस्टमाइज़ कर सकें। जिसको लेकर गुरुवार को जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, चित्रकूट में आवेदकों के चयन हेतु पहले चरण का साक्षात्कार (इंटरव्यू) संपन्न कराया गया। जहां गुरुवार को लक्ष्य के सापेक्ष कम आवेदन प्राप्त होने के कारण योगी सरकार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 10 सितंबर 2026 कर दिया है, ताकि कोई भी जरूरतमंद कारीगर इस योजना से वंचित न रहे।

ये हैं पात्रता और शर्तें

इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को चित्रकूट का मूल निवासी होना अनिवार्य है। जिसमे न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और सरकार ने इसमें शैक्षणिक योग्यता की कोई बाध्यता नहीं रखी है। जहां इच्छुक हस्तशिल्पी अधिकारिक वेबसाइट msme.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या अधिक जानकारी के लिए जिला उद्योग कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

✍️Sandeep

Disclaimer

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com